फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, ठंड से लोग परेशान

ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, ठंड से लोग परेशान

Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, ठंड से लोग परेशान
पांच डिग्री लुढ़का पारा, कांपे लोग
विज्ञापन

- दिन में हल्की धूप निकलने से मिली राहत, ठंडी हवाओं ने सताया
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सर्द हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया है। हवा चलने के कारण कोहरा तो अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन गलन वाली ठंड ने लोगों को खूब सताया। ठंडी हवा चलने के कारण शुक्रवार को तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
क्षेत्र में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी। इस दौरान बृहस्पतिवार की अपेक्षा कोहरा तो कम रहा, जिसके कारण सड़कों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में कम परेशानी हुई, लेकिन शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर में हल्की धूप तो निकली लेकिन इससे कोई खास राहत नहीं मिली। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस था, वह शुक्रवार को 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन


कोहरे के कारण बढ़े सड़क हादसे
बुलंदशहर। ठंड और कोहरा बढ़ने के कारण सड़क हादसों में भी इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमैड़ा कीरत निवासी 34 वर्षीय अनुराग पुत्र बलजीत सिंह बृहस्पतिवार देर शाम सैदपुर से अपने गांव स्कूटी से जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुलंदशहर-सैदपुर रोड स्थित अगौता जौली मोड़ के निकट स्कूृटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा निवासी नौबहार पुत्र मुन्नीलाल बाइक से बृहस्पतिवार देर रात गांव लौट रहे थे। गांव के निकट ही पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने बाइक में साइड मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। तीसरी घटना देर रात नेशनल हाईवे-91 पर ठंडी प्याऊ चौकी के निकट हुई। खुर्जा निवासी राहुल व उनकी पत्नी सीमा बृहस्पतिवार देर रात फिल्म देखकर बाइक से लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण ठंडी प्याऊ चौकी के निकट पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक ने तत्काल दोनों को अपनी कार में बैठाकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों की हालत में सुधार है।
वहीं खुर्जा में बृहस्पतिवार देर शाम हजरतपुर गांव के पास सवारियों से भरे टेंपो में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल टेंपो सवार सुभाष मार्ग निवासी मुनेश, विपिन, औरंगाबाद निवासी शिवसिंह राजकुमारी, जहांगीरपुर निवासी संगीता दीपचंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। दीपचंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। वहीं गांव अगवाल के पास बाइक से जा रहे दो लोग डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। शासनी गेट अलीगढ़ निवासी घायल बाइक सवार ज्ञानेंद्र और आलोक को अस्पताल पहुंचाया गया।

सर्दी से बचाव को नगरपालिका सुस्त
जहांगीराबाद। सर्दी से बचाव के लिए नगरपालिका परिषद जहांगीराबाद बेहद सुस्त है। पालिका परिषद की ओर से अब तक शहर में अलाव जलाने के लिए स्थानों का चयन तक नहीं किया गया है। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद इसके पालिका की ओर से इस वर्ष सर्दी से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालात यह है कि पालिका ने अलाव जलाने के लिए स्थानों का चयन भी नहीं किया है। ऐसे में जब सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस बाबत अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना ने बताया कि ठंड बढ़ने पर अलाव की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में नए अध्यक्ष से वार्ता की जा रही है ब्यूरो


कोहरे के चलते विलंब से पहुंचीं कई ट्रेनें
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देर से पहुंचीं। इससे ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इलाहाबाद से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 12 घंटे, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस 11 घंटे, फरक्का 9 घंटे, आम्रपाली 4 घंटे और कालिन्द्री 2 घंटे लेट रहीं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्री स्टेशन पर इंतजार में बैठे रहे। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। वहीं महानंदा, गोमती आदि ट्रेनें पिछले कई दिनों से रद्द होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के विलंब की सूचना ऊपर से मिल रही है। ब्यूरो






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed