{"_id":"5a3406364f1c1b86698c1cb4","slug":"15133590461-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले ही अस्पताल से चिकित्सक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले ही अस्पताल से चिकित्सक गायब
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
समय से पहले ही अस्पताल से चिकित्सक गायब
- इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकारी चिकित्सक मरीजों के इलाज के लिए कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा उनकी कार्यशैली से लगाया जा सकता है। शुक्रवार को जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में समय से पूर्व ही कई चिकित्सकों के केबिन खाली हो गए। वहीं इलाज के लिए मरीज अस्पताल में भटकते रहे।
इस दौरान डॉक्टरों के केबिन के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन उनको देखने के लिए यहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जिला अस्पताल की ओपीडी में कमरा नंबर सात, आठ, नौ, 10 व 14 और महिला अस्पताल में ओपीडी में एक डॉक्टर समय से पूर्व गायब रही। इस बाबत सीएमओ डा. केएन तिवारी ने बताया कि बिना वजह समय से पहले अस्पताल से जाना गलत है। इसकी जांच कर संबंधित चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।