फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आज नहीं, कल लगेंगे बिजलीघरों के गांवों में कैंप

आज नहीं, कल लगेंगे बिजलीघरों के गांवों में कैंप

Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
आज नहीं, कल लगेंगे बिजलीघरों के गांवों में कैंप
बिजली कनेक्शन के लिए गांवों में कैंप कल
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोगों को सुगमता से बिजली कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत अब रविवार को बिजलीघरों के एक-एक गांवों में कैंपों का आयोजन किया जाएगा। योजना का लोगों को अधिक से अधिक फायदा दिलाने के लिए सातों तहसीलों के विधायक भी कैंपों में पहुंचकर लोगों से कनेक्शन लेने की अपील करेंगे।

पावर कॉरपोरेशन के अफसर-कर्मचारी अब शनिवार के बजाए रविवार को जिले के सभी बिजलीघरों से जुड़े एक-एक गांवों में कैंपों का आयोजन कर लोगों को बिजली कनेक्शन देंगे। पहले इन कैंपों का आयोजन शनिवार को किया जाना था, लेकिन ऊर्जा मंत्री द्वारा कार्यक्रम में बदलाव किए जाने के चलते अब यह रविवार को किया जाएगा। बिजलीघरों से जुड़े एक-एक चयनित गांवों में आयोजित किए जाने वाले कैंपों में अफसर-कर्मचारी लोगों को आसानी से कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक या उनके प्रतिनिधि भी गांवों में पहुंचकर लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इस बाबत एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि अब रविवार को कैंपों का आयोजन किया जाएगा। कैंपों में अधिक से अधिक लोगों को सुगमता से कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed