{"_id":"5a3405604f1c1b8b688b8951","slug":"151335883216-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर जिले में शेर देखने की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर जिले में शेर देखने की अफवाह
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जिले में शेर देखने की अफवाह
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जिले में शेर देखे जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल कर रहे लोग दावा कर रहे हैं कि वीडियो में जो शेर दिखाई दे रहा है वह राष्ट्रीय राजमार्ग खुर्जा में घूम रहा है। वहीं वन विभाग के अधिकारी वीडियो को अन्य जिले का बता रहे हैं।
इन दिनों फेसबुक व व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल साइटों पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में एक शेर घूमता दिखाई दे रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नेशनल हाईवे खुर्जा का है। वीडियो फैलने के कारण लोगों में काफी दहशत का माहौल बन गया है। वहीं वन विभाग के अधिकारी वीके जैन ने बताया कि वीडियो काफी समय पुराना है और यह किसी अन्य जनपद का है। बिना वजह अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो