फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   निकाय चुनाव: पहले दिन धीमी रही रफ्तार...नामांकन हुए चार

निकाय चुनाव: पहले दिन धीमी रही रफ्तार...नामांकन हुए चार

Sat, 04 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव: पहले दिन धीमी रही रफ्तार...नामांकन हुए चार
निकाय चुनाव: पहले दिन धीमी रही रफ्तार...नामांकन हुए चार
विज्ञापन


- सिकंदराबाद में निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
- बुलंदशहर, सिकंदराबाद व स्याना में सदस्यों के किए एक-एक नामांकन

अमर उजाला ब्यूरो

बुलंदशहर। निकाय चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया धीमी रफ्तार के साथ शुरू हो गई। पहले दिन जिलेभर की 17 नगर पालिका व नगर पंचायतों में केवल तीन नगर पालिकाओं में चार नामांकन किए जा सके। जबकि, आठ नगर पंचायतों तथा छह नगर पालिकाओं का खाता भी नहीं खुल सका।
शनिवार को निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। अधिकतर तहसीलों में चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारी आराम फरमाते नजर आए। शनिवार को पहले दिन जिलेभर में कुल चार नामांकन हो सके। इनमें से एक नामांकन अध्यक्ष तथा शेष तीन सदस्य पद के लिए किए गए। किए गए आवेदनों में सिकंदराबाद नगर पालिका के लिए अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए एक-एक, स्याना व बुलंदशहर नगर पालिका के लिए एक-एक आवेदन सदस्य के लिए किया गया। इसके अलावा खुर्जा, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई व गुलावठी नगर पालिका के लिए अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया। इसके अलावा जिले की सभी छह नगर पंचायतों पर भी कोई आवेदन जमा नहीं हो सका। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में कुल चार नामांकन पत्र आए हैं। किसी बड़ी पार्टी के प्रत्याशी ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

------------
डीएम व एसएसपी ने देखी नामांकन व्यवस्था
स्याना। तहसील के अंतर्गत स्याना, बीबीनगर, खानपुर व बुगरासी में निकाय चुनाव हेतु डीएम व एसएसपी ने नामांकन स्थल का दौरा किया व अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये। डीएम ने स्याना की व्यवस्था को ठीक बताया। पहले दिन सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र भरा गया। डीएम डा. रोशन जैकब व एसएसपी मुनीराज जी के साथ एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा व डीडीसी मंजू लता ने स्याना तहसील में नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। डीएम ने स्याना के एसडीएम संजय कुमार पांडे को समस्त राजनैतिक दलों एवं गणमान्य लोगों को बुलाकर उनके साथ आचार संहिता की जानकारी देने व शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने के लिए बैठक करने के निर्देश दिये। एसएसपी ने कहा कि किसी भी दशा में शांति व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी। तहसीलदार तिमराज सिंह व कोतवाल अल्ताफ अंसारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका
गुलावठी। नगर पालिका परिषद के चुनाव में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। करीब 38 हजार मतदाताओं वाली गुलावठी नगर पालिका परिषद में 17 हजार 902 महिला मतदाता हैं तथा 19 हजार 955 पुरुष मतदाता हैं। विगत चुनावों में चेयरमैन पद के लिए ओबीसी महिला सीट आरक्षित थी, परंतु इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। चेयरमैन पद के लिए अभी तक कोई महिला प्रत्याशी का नाम न होने के बावजूद महिलाओं की भूमिका चुनाव में अहम होगी। गुलावठी नगरपालिका परिषद के अंतर्गत कुल 25 वार्ड हैं। जिनमें 9 वार्ड ऐसे हैं जो विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि 11 ऐसे वार्ड हैं जो अनारक्षित हैं। यहां 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 15 मतदान केंद्रों पर कुल 50 बूथ बनाए गए हैं।


व्यवस्था रही चाकचौंबद
सिकंदराबाद। शानिवार को नगर निकाय चुनाव को नामांकन के पहले दिन नामांकन करने वालों की संख्या काफी कम दर्ज की गई लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए थे। नामांकन कक्षों तक सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रही। हालांकि इस चाक चौंबद व्यवस्था की परीक्षा नामांकन के अंतिम दौर में होगी। लेकिन फिलहाल प्रशासन की व्यवस्था काफी बेहतर नजर आई।



चौथे दिन बिके 135 नामांकन पत्र
सिकंदराबाद। नामांकन पत्रों की बिक्री के चौथे दिन 135 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। बता दें कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से प्रांरभ हो गई थी। तहसील सिकंदराबाद में सिकंदराबाद नगर पालिका, व ककोड़ नगर पंचायत है। सिकंदराबाद में 25, ककोड़ में 10 वार्ड है। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए तहसील व नगरपालिका, नगर पंचायत ककोड़ में काउंटर बनाया गया है। गौरतलब हैं कि तीसरे दिन 105 नामांकन बिक्रे थे। शनिवार को 30 नामांकन बिके। जिसमें 3 चेयरमैन व 27 सभासद हैं। अब तक चार दिनों में 135 नामांकन खरीदे जा चुके हैं।


एक ही वार्ड में 70 मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में
बुगरासी। वोटर लिस्ट में डबल वोट के साथ मृतकों की वोट तक नहीं काटी गई हैं। वोटर लिस्ट में जमकर धांधली की गई है। बीएलओ ने घर-घर जाकर काम करने के स्थान पर एक ही स्थान पर काम कर अपने कार्य की इतिश्री की है।
वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में एक ही मकान में कई-कई परिवार की वोट होने से वोटर परेशान हैं। मृतकों तक की वोट नहीं काटी गई हैं। मोहल्ला मंदिर वाला में लगभग 70 मृतकों के वोट वोटर लिस्ट में जस की तस हैं। बड़ी संख्या ऐसे वोटर भी हैं जो पिछले कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं और बाहर ही उनके वोट बने हुए हैं। बावजूद इसके उनके वोट तक नहीं काटे गए हैं।


इनकी हैं दो-दो वोट
मोहल्ला मंदिर वाला में मकान नंबर 176 में रेखा पत्नी कलवा की दो, मकान नंबर 175 में भारती की दो, मोहल्ला मंगल वाला में शहजाद की दो, मोहल्ला हुसैन खेल के मकान नंबर 146 में रेखा-भरत की दो, मोहल्ला तकियावाला में मकान नंबर 103 में हितेश पुत्र उमेश की दो वोट हैं। इसके अतिरिक्त मोहल्ला भूड़वाला में मकान नंबर 166 में सुऐब व दानिश की दो-दो, मकान नंबर 178 में वारिस व वशीम की दो-दो, मकान नंबर 167 में साईस्ता की दो, मकान नंबर 161 में कमरूद्दीन की दो वोट हैं।


वोटर लिस्ट से गायब चेयरमैन प्रत्याशी का नाम
बुगरासी। सोमवार को टिकट भरने की तैयारी कर रहे आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रत्याशी के मनसूबों पर पानी फिर गया। वोटर लिस्ट से आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष सहित पूरे परिवार की वोट ही काट दी गई हैं।
चुनावी दंगल से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़झाला जमकर सामने आ रहा है। एक ही व्यक्ति की एक से अधिक वोट का मामला हो या फिर एक ही घर में एक से अधिक परिवार का, इससे बीएलओ की लापरवाही उजागर हो रही है। आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शमशाद अल्वी पुत्र असगर अल्वी पिछले एक वर्ष से चेयरमैन पद के लिए तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कस्बे में होर्डिंग्स, पंपलेट आदि तक लगवा दिए थे। सोमवार को समर्थकों के साथ टिकट भरने जाना था लेकिन वोटर लिस्ट से शमशाद अल्वी व उसके परिवार की सातों वोट काट दी गई हैं। शमशाद व उसके परिवार की नगर पंचायत की पुरानी लिस्ट में भी नाम है। शमशाद का आरोप है कि उसकी व उसके परिवार की जानबूझकर वोट काटी गई हैं। चुनाव नहीं लड़ने का भी दबाव डाला गया था। आरोप है कि दबाव नहीं मानने पर जानबूझकर वोट काटी गई हैं। शमशाद ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बसपा के खिलाफ वोटिंग पर चर्चा
बुलंदशहर। शनिवार को बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक कुसुमलता गौतम के आवास पर की गई। बैठक में सभासद व चेयरमैन पद के लिए किए जा रहे टिकट वितरण के खिलाफ आवाज उठाते हुए बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम ने कहा कि बाहरियों को टिकट दिए जाने से बसपा पार्टी की छवि खराब होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने कहा कि बाहरियों को टिकट दिए जाने के चलते कार्यकर्ता मिलकर बसपा प्रत्याशियों का विरोध कर उनके विपक्ष में मतदान करेंगे। बैठक में जल्द ही पार्टी के पदाधिकारियों का पुतला फूंकने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह व संचालन अमित कुमार ने किया। बैठक में दानिश कुरैशी, अमित गुप्ता, विक्रांत कुमार, महेन्द्र सागर, मनोज, चंद्रपाल सिंह, देवपाल सिंह मौजूद रहे।


आज भी कर सकेंगे नामांकन
बुलंदशहर। रविवार को अवकाश के बाद भी जिले भर की तहसीलों पर प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। इस बाबत एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने जानकारी दी।


सपा की मासिक बैठक में चुनाव पर चर्चा
बुलंदशहर। सपा की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को पार्टी कार्यालय पर किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अब्दुल रब ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक सीट जिताने के लिए संघर्ष करें। महासचिव बादल यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे पार्टी को अधिक से अधिक सीट प्राप्त हो सकें।बैठक में हिमायत अली, महेश यादव, बदरुल इस्लाम, शुजात आलम, दिनेश गुर्जर, हरीश लोधी, हामिद अली समेत अन्य मौजूद रहे।


पूर्व चेयरमैन ने लगाया चुनाव मैदान से हटाने का आरोप
खुर्जा । नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन और सपा नेत्री ने पालिका अफसरों पर अदेय प्रमाण न देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अफसर उन्हें किसी के दबाव में आकर चुनाव मैदान से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। डीएम को शिकायती पत्र भेजते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला सराय नसरुल्ला खां निवासी सपा के टिकट पर निकाय चुनाव में ताल ठोंकने वाली पूर्व चेयरमैन रजिया सलीम खान ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में नगर पालिका अफसरों पर अदेय पत्र न देने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने कई बार कार्यालय के चक्कर भी लगाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रजिया सलीम खान ने अपने ऊपर किसी प्रकार की पालिका की देनदारी नहीं होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से नगर पालिका की न तो कोई संपत्ति है और न ही किसी संपत्ति पर कब्जा है। नगर पालिका का एक भवन किराए पर आवंटित है जिसका किराया 2018 तक जमा है। मामले में उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग करते हुए अदेय प्रमाण पत्र दिए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed