फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिजलीघर बनाया मय खाना, वीडियो वायरल, टीजीटू सस्पेंड

बिजलीघर बनाया मय खाना, वीडियो वायरल, टीजीटू सस्पेंड

Fri, 03 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर बनाया मय खाना, वीडियो वायरल, टीजीटू सस्पेंड
बिजलीघर बनाया मयखाना, वीडियो वायरल, टीजीटू सस्पेंड
विज्ञापन

- खुर्जा के उपकेंद्र नंबर एक में कर्मचारियों के शराब पीने का मामला
- एसई ने अरनिया, खुर्जा, गुलावठी के जेई को दी निंदा प्रविष्टि
- अभद्र व्यवहार को लेकर एक अन्य बाबू पर भी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन द्वारा सरकारी दफ्तरों में गुटखा, धूम्रपान पर बैन लगाने के बाद भी अफसर व कर्मचारी खुलेआम दफ्तरों को मयखाना बना रहे हैं। आदेशों को ताक पर रखते हुए खुर्जा क्षेत्र के एक बिजलीघर के जेई ने बिजलीघर में बैठकर शराब का सेवन किया। सोशल साइट पर वीडियो वायरल होने से अफसरों में खलबली मच गई। मामले में एसई ने बिजलीघर प्रभारी को तत्काल सस्पेंड कर दिया और पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आदेशों की अवहेलना में तीन अन्य जेई के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पावर कॉरपोरेशन के खुर्जा खंड में उपकेंद्र नंबर एक पर बैठकर बिजली कर्मचारियों द्वारा शराब पीने का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अफसरों ने आनन फानन में कार्रवाई कर दी। एसई के निर्देश पर खुर्जा एक्सईन ने बिजलीघर प्रभारी टीजीटू मनोज कुमार को तत्काल सस्पेंड करते हुए अन्य कर्मचारियों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिले में अफसरों ने अन्य तीन बिजलीघरों के प्रभारियों पर आदेशों की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने के चलते कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार खुर्जा क्षेत्र के उपकेन्द्र अरनिया बिजलीघर के जेई जनार्दन यादव, मामन उपकेन्द्र के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार व डिबाई के धर्मपुर बिजलीघर प्रभारी टीजीटू सतीशचंद्र को आदेशों की अवहेलना, बिजली चोरी, नए कनेक्शन जारी करने में लापरवाही के चलते निंदा प्रविष्टि देने की कार्रवाई की है। जबकि दूसरी ओर पावर कॉरपोरेशन के सर्किल द्वितीय में तैनात बाबू दीपक शर्मा के खिलाफ भी एसई ने अभद्र व्यवहार के चलते निंदा प्रविष्टि दी है। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि विभागीय कार्यों में रुचि न लेने पर कार्रवाई की है। कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed