फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डबल वोट के मामले में बीएलओ-सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश

डबल वोट के मामले में बीएलओ-सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 03 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
डबल वोट के मामले में बीएलओ-सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश
दो बूथ पर मिले एक ही नाम तो नपेंगे बीएलओ-सुपरवाइजर
विज्ञापन

- डीएम ने नगर के वार्ड 21 में स्वयं पहुंचकर लिया मामले का संज्ञान
- प्रत्याशियों ने डीएम के समक्ष वोटों को लेकर एक-दूसरे पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। एक ही वार्ड के दो बूथों पर 44 वोटरों के नाम दो स्थानों पर आने व एक निवर्तमान सभासद के परिजनों के वोट काटने के प्रकरण में शुक्रवार को डीएम ने वार्ड में पहुंचकर मामले की जांच की। पूरे प्रकरण में बीएलओ व सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र के वार्ड 21 में 44 वोटरों के नाम दो बार मतदाता सूची में शामिल किए जाने के मामले में शुक्रवार की शाम डीएम ने वार्ड 21 पहुंचकर मामले की जांच की। यहां डीएम ने शिकायत कर्ता के पुत्र एवं अन्य प्रत्याशियों व वार्ड वासियों से बातचीत कर बीएलओ व सुपरवाइजर की कार्य शैली की जांच की। सभी लोगों के पक्ष सुनने के बाद डीएम ने अफसरों को छूटे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने तथा डबल नाम वाले मतदाताओं के नाम काटने के निर्देश दिए। प्रकरण में डीएम ने वार्ड के बीएलओ राजेश प्रताप सिंह व सुपरवाइजर भुवेंद्र कुमार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुऐ उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। डीएम डा. रोशन जैकब ने बताया कि पूरे मामले की सुनवाई के बाद इन दोनों कर्मचारियों की भूमिका संदेह जनक पाई गई है। इन दोनों को आरोप पत्र जारी कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर तहसीलदार जीत लाल सैनी, कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह व पालिका के सेनेट्री इंस्पेक्टर हरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.....................................................
चुनाव आयोग में पहुंचा मामला
दूसरी ओर प्रकरण को उठाने वाले निवर्तमान सभासद हाजी इकरार ने शुक्रवार को लखनऊ में चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचकर मामले को चुनाव आयोग के समक्ष रखा। हाजी इकरार के मुताबिक चुनाव आयोग ने भी शिकायतकर्ता को इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। डीएम के स्वयं उक्त वार्ड में पहुंचने को चुनाव आयोग के निर्देश से जोड़कर देखा जा रहा है, जब कि डीएम ने इस संदर्भ में चुनाव आयोग से किसी भी तरह की वार्ता से पूरी तरह इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed