फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिवाली पर नहीं रोशन होंगे 40 गांव

दिवाली पर नहीं रोशन होंगे 40 गांव

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर नहीं रोशन होंगे 40 गांव
दिवाली पर रोशन नहीं होंगे 40 गांव
विज्ञापन

- जिले के 40 गांवों में अब तक नहीं पहुंच पाई है बिजली
- राजनीतिक पार्टियों के आश्वासन के बाद भी नहीं पहुंची बिजली
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर।
दीपावली के मौके पर भी जिले के 40 गांव-मजारा अंधेरे में रहेंगे। अब तक जिले के सभी गांवों में बिजली न पहुंचने के चलते इन गांवों के लोगों को इस बार भी दिवाली बिना बिजली के ही मनानी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने मार्च 2018 तक प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
जिले की 951 ग्राम पंचायतों में से 40 गांवों में अब भी बिजली नहीं पहुंच सकी है। हालांकि केन्द्र में भाजपा सरकार आने के बाद से जिले के करीब 103 गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। केंद्र सरकार ने लक्ष्य रखा है कि मार्च 2018 तक न केवल जिले बल्कि पूरे देश के गांवों में बिजली पहुंचानी है। बताया जा रहा है कि सबसे अधिक स्याना तहसील में बिना बिजली के गांव हैं। इसके बाद जहांगीराबाद व सिकंदराबाद तहसील में भी कई गांव ऐसे हैं, जहां के लोगों को अब भी बिजली का इंतजार है। वहीं सूत्रों के मुताबिक इन गांवों में विद्युतीकरण के लिए अफसरों ने अब तक कोई कार्य योजना तैयार नहीं की है।
विज्ञापन


तहसील बिना बिजली वाले गांवों की संख्या
स्याना 10
बुलंदशहर 3
अनूपशहर 7
शिकारपुर 3
खुर्जा 6
सिकंदराबाद 5
डिबाई 6

कोट -
मार्च 2018 तक जिले के सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। सभी गांवों को रोशन किया जा चुका है, केवल कुछ माजरे बचे हैं, जिनमें विद्युतीकरण किया जाना है। - अजय अग्रवाल, एसई, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी के त्योहार पर भी जारी रहेगा बिजली संकट
बुलंदशहर। रोशनी के त्योहार कहे जाने वाले दीपावली पर भी लोगों को बिजली संकट झेलना होगा। कम बिजली उत्पादन के चलते शहर में निर्धारित शेड्यूल की अपेक्षा पांच से छह घंटे कम बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे दीपावली के त्योहार का मजा फीका हो रहा है।

निर्बाध बिजली सप्लाई का दावा करने वाली राज्य सरकार के आदेश गत एक सप्ताह से ताक पर रखे हुए हैं। निर्धारित शेड्यूल के सापेक्ष पांच से छह घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। रात में तीन घंटे से अधिक की बिजली कटौती रोशनी के त्योहार में विघ्न डाल रही है। त्योहार पर भी बिजली सप्लाई न मिलने के चलते लोगों में रोष पनप रहा है। वहीं अफसर कम बिजली उत्पादन को बिजली कटौती का कारण मान रहे हैं। एसई संजीव राना ने बताया कि लगातार कम बिजली सप्लाई मिलने से समस्या बनी हुई है। त्योहार पर निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed