फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अफसरों की लापरवाही से धंसी सड़क, तीन घायल

अफसरों की लापरवाही से धंसी सड़क, तीन घायल

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही से धंसी सड़क, तीन घायल
अफसरों की लापरवाही से धंसी सड़क, तीन घायल
विज्ञापन

- गड्ढा नहीं भरने पर लोगाें ने किया जमकर प्रदर्शन
- काली नदी के नए पुल के पास धंस गई है सड़क
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। अफसरों की लापरवाही के कारण नगर क्षेत्र के काली नदी के पुल के समीप सड़क धंस गई। मंगलवार की देर शाम अंधेरा होने के कारण बाइक सवार तीन लोग धंसी सड़क में गिरकर घायल हो गए।

नगर क्षेत्र से गुजरने वाली काली नदी के नए पुल के समीप सड़क में गड्ढा हो गया था। दो सप्ताह से अधिक गुजरने के बाद भी गड्ढे को नहीं भरा गया, जिसके चलते मंगलवार की देर शाम गड्ढा और बड़ा हो गया। अंधेरे के कारण गड्ढे में गिरकर तीन बाइक सवार नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी लुकमान, ऊपरकोट निवासी जहीर व देवीपुरा निवासी अनीस घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा जान माल का भी नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद भी सड़क के गड्ढे को अभी तक नहीं भरा गया है। वहीं, ईओ एके सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जल्द ही गड्ढे को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed