फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दुल्हन की तरह सजे मकान, दुकान व प्रतिष्ठान

दुल्हन की तरह सजे मकान, दुकान व प्रतिष्ठान

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजे मकान, दुकान व प्रतिष्ठान
दुल्हन की तरह सजे मकान, दुकान व प्रतिष्ठान
विज्ञापन

- छोटी दिवाली पर भी जगमगाया जिला, हर जगह खास इंतजाम
- मिट्टी के दीयों और झालरों से जगमग होगी आज दिवाली की रात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में बुधवार को मकान, दुकान और प्रतिष्ठान दुल्हन की तरह सज गए। छोटी दिवाली पर रौनक बढ़ाने के लिए हर जगह खास इंतजाम किए गए। मिट्टी के दीयों और झालरों से बृहस्पतिवार को दिवाली की रात जगमग होगी।
दिवाली के स्वागत के लिए पिछले काफी दिनों से तैयारियां चल रही थीं। हर किसी ने अपने तरीके से दिवाली को मनाने की तैयारी की है। इसके लिए लोगों ने बुधवार को भी जमकर खरीदारी की। धनतेरस से पहले ही मकान, दुकान और प्रतिष्ठानों को झालर आदि से सजा दिया गया था। शाम होते ही घर जगमग हो जाते हैं। बुधवार को छोटी दिवाली पर हर ओर रोशनी ही रोशनी दिखाई दी और रंग-बिरंगी लाइटें मन मोह रही थीं। वहीं, दूसरी ओर पूरा दिन गिफ्ट देने और बाजारों में खरीददारी भी खूब हुई।
विज्ञापन


दिवाली पूजन का शुभ समय शाम 07:08 से 09.07 तक
बुलंदशहर। सुख और समृद्धि का महापर्व दीपावली बृहस्पतिवार को है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 07:08 से 09.07 तक का है। दिवाली के दिन जहां गृहस्थ और वाणिज्य वर्ग के लोग धन की देवी लक्ष्मी से समृद्धि और वित्तकोश की कामना करते हैं, वहीं साधू-संत और तांत्रिक कुछ विशेष सिद्धियां अर्जित करने के लिए रात्रिकाल में अपने तांत्रिक कर्म करते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ गणेश की भी पूजा होती है। आचार्य हिमांशु अवस्थी के मुताबिक वृष लग्न में शाम 07:08 से 09.07 तक पूजन का शुभ समय है। इस समय शुभ चौघड़िया है और स्थिर लगभन है। इस समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का विशेष महत्व है। वहीं, आचार्य हिमांशु ने बताया कि व्यापारी वर्ग इस दिन खास पूजन करते हैं। उनके लिए पूजन का विशेष समय सुबह 10.74 से दोपहर 12.12 बजे तक है। अभीष्ट सिद्धियों के लिए पूजन का समय रात 1.35 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां लक्ष्मी की कमल पुष्प और गणेश जी की दूर्वा से करें पूजा
आचार्य हिमांशु अवस्थी ने बताया कि दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा कमल पुष्प से और भगवान गणेश की पूजा दुर्वा से करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी जी को गुड़ और खड़ी धनिया का व गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए, इससे घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं रहती है।


गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
अन्नकूट गोवर्धन पूजा 20 अक्टूबर को है। इस दिन घर-घर में गोर्वधन विराजेंगे और उनका पूजन किया जाएगा। गोवर्धन का पूजन दोपहर बाद 04:10 से शुरू होकर शाम 05.43 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा करना शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed