फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अरपन ने इलाहाबाद में जीते दो गोल्ड मेडल

अरपन ने इलाहाबाद में जीते दो गोल्ड मेडल

Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अरपन ने इलाहाबाद में जीते दो गोल्ड मेडल
अरपन ने इलाहाबाद में जीते दो गोल्ड मेडल
विज्ञापन

- शिकारपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर की रहने वाली अरपन करना चाहती है देश का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर की एथलेटिक्स खिलाड़ी अरपन राजौरा ने इलाहाबाद में 9 से 13 अक्तूबर तक चली 63वीं प्रदेशीय विद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशप में भाग लेकर दौड़ और ट्रिपल जंप में दो मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार व गांव में खुशी की लहर है।

अरपन राजौरा ने बताया कि उसने इस प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ और ट्रिपल जंप में भागीदारी की। दौड़ और ट्रिपल जंप में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। उसने बताया कि इससे पहले 16 सितंबर को लखनऊ में संपन्न 51वीं यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशप में भाग लेकर दौड़ और लंबी कूद में दो मेडल जीत चुकी है। इससे पहले भी उसने जिला और राज्य स्तर पर होने वाली कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मेडल जीत चुकी है। वह शिकारपुर स्थित डीएपी इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसके पिता नरेश कुमार और मां नीरा देवी को अपनी लाडली की इस उपलब्धि पर नाज है। बड़ी बहन सोनम और भाई नीरभ राजौरा का कहना है कि उनकी बहन का सपना एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगातार भाग लेकर देश का नाम रोशन करना है। अरपन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed