{"_id":"59e7851c4f1c1bd8538b7fe1","slug":"150834518617-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर भी साफ नहीं हो सका शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर भी साफ नहीं हो सका शहर
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर भी साफ नहीं हो सका शहर
- शहर में जगह-जगह लगे रहे कूड़े के ढेर
बुलंदशहर। दीपावली के मौके पर भी नगर की साफ सफाई नहीं हो सकी। अफसरों की लापरवाही के कारण त्योहार पर भी शहर के मुुख्य मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा रहा।
दीपावली के मौके पर यूं तो अफसर कई दिनों से शहर की सफाई का दावा कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को दीपावली से एक दिन पहले शहर की हालत कुछ और ही थी। शहर में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। दोपहर तक भी नगर पालिका कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं हटाया था। इस कारण राह से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ा था। इस बाबत नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी सुबह से ही लगे हुए थे। कूड़ा अधिक होने के कारण कूड़ा उठाने में देरी हुई।