{"_id":"59e7851a4f1c1b6d548b7ef9","slug":"1508345184224-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अक्टूबर तक क्रय केंद्र लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अक्टूबर तक क्रय केंद्र लगाने के निर्देश
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
24 अक्तूबर तक क्रय केंद्र लगाने के निर्देश
- 25 अक्तूबर से चलेंगी अनामिका और साबितगढ़ मिल
- इसके बाद चलेगी अनूपशहर मिल, गन्ना खरीद की तैयारी तेज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के किसानों का गन्ना खरीदने के लिए क्रय केंद्र लगाने का काम शुरू हो गया है। क्रय केंद्र 24 अक्तूबर तक लगाने के निर्देश जारी हो गए हैं। यह आदेश जिला गन्ना अधिकारी ने दिए हैं, ताकि समय पर गन्ने की खरीद शुरू हो सके।
जिले के किसानों का गन्ना अनामिका, साबितगढ़ और अनूपशहर मिल खरीदती है। वेब शुगर मिल भी इस वर्ष जनवरी माह से चलाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के किसानों का हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल के अलावा गंगा पार रजपुरा मिल भी गन्ना खरीद करती है। जिले की अनामिका और साबितगढ़ मिल 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी, जबकि अनूपशहर मिल पांच नवंबर तक चलने का दावा किया गया है। ऐसे में समय नजदीक आने के कारण गन्ना खरीद को क्रय केंद्र लगाने का काम शुरू हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि शुगर मिल को चलाने के लिए गन्ने की जरूरत पड़ेगी, इसलिए सभी मिल प्रबंधन को आदेश जारी कर दिए हैं कि वह 24 अक्तूबर से पहले अपने निर्धारित स्थान पर क्रय केंद्र लगा लें। ताकि समय पर गन्ना खरीद शुरू हो और मिल चलाने में भी समस्या सामने न आए। उन्होंने दावा किया कि सभी कार्य समय पर पूरे हाेंगे और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।