फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   50 मीटर की दौड़ में मोनू और ममता ने मारी बाजी

50 मीटर की दौड़ में मोनू और ममता ने मारी बाजी

Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
50 मीटर की दौड़ में मोनू और ममता ने मारी बाजी
50 मीटर की दौड़ में मोनू और ममता ने मारी बाजी
विज्ञापन

- पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुर्थला में हुई न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के गांव हुर्थला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राआें ने भागीदारी की। बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में मोनू कुमार ने पहला और बालिका वर्ग में ममता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत एबीआरसी ऋषि कुमार और शिक्षक नेता वेदप्रकाश गौतम ने की। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पुठरी खुर्द स्कूल की टीम ने पहला स्थान बनाया। 100 मीटर की दौड़ में शाकिर ने पहले स्थान पर कब्जा किया। बालिका वर्ग की खो में सुरवाली स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। 100 मीटर की दौड़ में शबाना ने पहला और 200 मीटर की दौड़ में तनु ने भी पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान लोक गीत, ग्रुप डांस, गायन और एक्शन डांस आदि प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस दौरान बीईओ अजहरे आलम, योगेंद्र सिंह विमल, राहुल शर्मा, नीतू सिंह, माया देवी, नीतू भास्कर जितेंद्र कुमार, लवकुश, विमलेश और नीतेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

..................
संकुल स्तर पर जीते दो स्वर्ण, तीन-तीन रजत और कांस्य
- लालता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में खुशी का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लालता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने संकुल स्तर पर 30 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन ही कांस्य पदक जीते हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या वीणा शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों यह प्रतियोगिता प्रांतीय स्तर पर हुई थी और इसमें विद्यालय की छात्राओं ने सात स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीते। इससे पहले क्षेत्रीय स्तर पर संपन्न हुई प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते थे। 12 से 16 दिसंबर तक मेरठ के बालेराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ऋतु रानी ने जैवलिन में तृतीय और कनिमा आनंद ने डिस्कस में चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेलों में इसी सत्र में कुल 36 मेडल जीते हैं। यह सब शिक्षिका सोनम कुलश्रेष्ठ के सहयोग से सफल हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed