{"_id":"59e6483d4f1c1b59678b67bb","slug":"15082640661-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा के नोजल में अवैध खनन पर नहीं लग सकी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा के नोजल में अवैध खनन पर नहीं लग सकी रोक
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नरौरा के नोजल में अवैध खनन पर नहीं लगी रोक
- जिपं अध्यक्ष ने किया था अवैध खनन का खुलासा
- मौके पर मशीन पकड़ने पर भी नहीं की गई कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नरौरा के नौजल में अवैध खनन करते पकड़े गए पोकलेन व जेसीबी मशीन के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अफसरों की सुस्ती के कारण खनन माफियाओं ने फिर से खनन शुरू कर दिया है। इससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने नरौरा के नौजल में छापा मारकर मशीनों से अवैध रूप से खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। आश्चर्य की बात रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष के फोन करने के बाद भी खनन व प्रशासनिक अफसर मौके पर नहीं पहुंचे थे। पूरे मामले में खनन अधिकारियों ने लीपापोती करते हुए सबुकछ ठीक होने का दावा किया है। जबकि इस प्रकरण में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र भैया ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत खनन अधिकारी डॉ. ऐदल सिंह ने बताया कि नियमानुसार ही खनन किया जा रहा है।