फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   9.4 करोड़ से सुधरेगी शहर की हालत

9.4 करोड़ से सुधरेगी शहर की हालत

Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
9.4 करोड़ से सुधरेगी शहर की हालत
9.4 करोड़ से सुधरेगी शहर की हालत
विज्ञापन

- पेयजल, नाले और सड़कों की हालत होगी बेहतर, डीएम ने सभी कार्यों को शुरू करने के दिए आदेश
- आदेशों के पालन न करने पर अफसरों पर कार्रवाई तय
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। शहर की बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 14 वें वित्त आयोग के तहत 9.4 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। धनराशि जारी करने के बाद डीएम ने सभी नगर पालिका अफसरों से तत्काल कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं। समय से कार्य शुरू न करने पर अफसरों पर कार्रवाई तय है।

शहर में पानी, कूड़ा, सड़कों व नालों की हालत सुधारने के लिए 14 वें वित्त आयोग के तहत 9.4 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जारी किए गए बजट से शहर में सबसे अधिक जर्जर नालों को दोबारा बनाने पर खर्च किया जाएगा। साथ ही पेयजल टैंकर, कूड़ा उठाने वाले वाहन, सड़कों के निर्माण पर भी मोटी रकम खर्च की जाएगी। जारी आदेशों के अनुसार शहर के विभिन्न मोहल्लों में नाला निर्माण पर 61 लाख 96 हजार 984 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कूड़ा कलेक्शन के लिए 33 लाख 40 हजार रुपये से चार वाहन खरीदे जाएंगे। वहीं 15 लाख 96 हजार रुपये की लागत से चार पानी के टैंकर खरीदे जाएंगे। अवस्थापना निधि से 45 लाख 58 हजार 700 रुपये से डंपिंग ग्राउंड की चारदीवारी एवं रास्ता का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने धनराशि जारी करते हुए नगर पालिका अफसरों को शीघ्र कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि यदि आदेशों का पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू करा दिए जाएंगे। किसी भी कार्य की शुरुआत में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed