{"_id":"59e648324f1c1bcd538b8151","slug":"150826405511-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता प्राप्त स्कूल पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता प्राप्त स्कूल पर छापा
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता प्राप्त स्कूल पर छापा
- बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने दिए तत्काल बंद करने के आदेश
- आदेश का पालन नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करवाकर जुर्माना लगाने की भी दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता के चल रहे शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा जारी है। मंगलवार विभाग के अफसरों ने अनूपशहर रोड स्थित एक स्कूल पर छापा मारकर तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं। अफसरों की चेतावनी है कि आदेश का पालन नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करवाकर जुर्माना वसूला जाएगा।
शासन पहले ही आदेश जारी कर चुका है कि कोई भी स्कूल बिना मान्यता प्राप्त नहीं चलना चाहिए। डीएम डॉ. रोशन जैकब और सीडीओ जसजीत कौर ने भी बीएसए को आदेश दिया हुआ है कि शासन के आदेश के तहत बिना मान्यता प्राप्त स्कूल बंद कराए जाएं। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि अनूपशहर रोड पर हैप्पी ब्लू वर्ड स्कूल संचालित है। इसकी कई बार जांच हो चुकी है और नोटिस जारी कर स्कूल बंद कराने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद स्कूल बंद नहीं हुआ। आदेशों की अवहेलना करने पर उनके आदेश पर मंगलवार को एबीएसए और एबीआरसी ने स्कूल पर छापा मारकर तत्काल बंद कराने के आदेश दिए हैं। स्कूल के बोर्ड को भी हटवा दिया है। एबीएसए ने छापामार कार्रवाई की रिपोर्ट मांग ली है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले में कोई भी शिक्षण संस्थान बिना मान्यता के नहीं चलने दिया जाएगा। जो स्कूल बंद कराए जा चुके हैं उनकी जांच जारी है और यदि वह दोबारा संचालित मिलते हैं तो कार्रवाई निश्चित होगी।