फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   वादे से मुकर रहा मिल प्रबंधन, किसान गुस्से में

वादे से मुकर रहा मिल प्रबंधन, किसान गुस्से में

Mon, 16 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
वादे से मुकर रहा मिल प्रबंधन, किसान गुस्से में
वादे से मुकर रहा मिल प्रबंधन, गुस्से में किसान
विज्ञापन

- किसान संघर्ष समिति वेब शुगर मिल ने डीएम और मिल प्रबंधन से की समय पर मिल शुरू करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
वेब शुगर मिल 15 जनवरी 2018 से चलाने की बात से किसान गुस्से में हैं। उन्हाेंने मिल प्रबंधन पर वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए डीएम और मिल प्रबंधन को मांगपत्र देकर मिल समय पर चलाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर किसानों ने फिर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
किसान सोमवार को राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए। समिति के पदाधिकारी और किसान संग्राम सिंह, अशोक कुमार सोलंकी, पप्पू प्रधान, रनवीर सिंह प्रधान बंचावली, रामभूल सिंह, संजय सिंह और गजेंद्र सिंह आदि ने मांगपत्र में कहा है कि शासन के आदेश पर 26 सितंबर को मिल चलाने के लिए हवन-पूजन प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा कर चुके हैं। किसानों से वादा किया गया था कि मिल 15 दिसंबर से चला दी जाएगी, लेकिन अब मिल के अफसर मिल को 15 जनवरी से चलाने की बात कर रहे हैं। किसान चाहते हैं कि मिल समय पर चलाई जाए और अपने क्रय केंद्र स्थापित करे, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों ने यह भी बताया कि जिस क्षेत्र में पहले वेब शुगर मिल के क्रय केंद्र लगाए जाते थे, वहां पर दूसरी मिलों की ओर से गन्ना खरीद को क्रय केंद्र लगाए जा रहे हैं। इसलिए किसानों की मांग है कि मिल प्रबंधन अपने वादे को पूरा कर शासन के आदेशों का पालन करे, अन्यथा किसान आंदोलन को विवश होंगे। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह और वेब शुगर मिल के महाप्रबंधक केपी सिंह का कहना है कि मिल को चालू करने के लिए काम जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि मिल को जल्द से जल्द चलाया जाए। उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


ब्रजनाथपुर मिल को नहीं देंगे गन्ना
- सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन भी आए किसानों के पक्ष में
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। किसानों ने इस बार हापुड़ की ब्रजनाथपुर मिल को गन्ना नहीं देने की चेतावनी दे दी है। किसानों के पक्ष में सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन भी सामने आ गए हैं। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर मिल प्रबंधन नहीं, बल्कि गन्ना समिति की ओर से गन्ना खरीद को क्रय केंद्र लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ईसापुर के किसान श्योदान सिंह, विजयपाल और देवी सिंह, ओलेड़ा से रमपाल, छपरावत से सत्यवीर और तेजवीर सिंह, कैथला से श्रीपाल प्रधान, मुरादाबाद से मुकेश प्रधान, बराल से सुभाष चौधरी और गाजीपुर से वीरेंद्र यादव आदि किसानों का कहना है कि ब्रजनाथपुर मिल पर अब भी किसानों के गन्ने की बकाया राशि 10.80 करोड़ अटकी हुई है। समय पर गन्ने का पेमेंट नहीं मिलने से किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार किसानों ने निर्णय लिया है कि वह किसी भी कीमत पर ब्रजनाथपुर को अपना गन्ना नहीं देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन जिले की मिलों से गन्ना क्रय केंद्र लगवाकर गन्ना खरीद शुरू करवाए। वहीं, दूसरी ओर सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुनील कुमार ने डीएम को पत्र लिखकर किसानों की समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने डीएम को लिखे गए पत्र में किसानों के सामने आने वाली परेशानी से भी अवगत करवाया है। यदि किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो समिति किसान हित में अदालत की शरण में जाने को विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed