{"_id":"59e4f0254f1c1bd7538b7ca3","slug":"150817597613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाझर में एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाझर में एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू, हड़कंप
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
झाझर में एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू, हड़कंप
- रविवार को परिवार में एक बालक की हो गई थी मौत, डेंगू पीड़ित सभी मरीज नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती
- लगातार पांच लोगों को डेंगू से ग्रामीणों दहशत
बुलंदशहर/ककोड़। झाझर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू की पुष्टि होने से ग्रामीणों में दहशत है। डेंगू की पुष्टि के बाद चारों मरीजों को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को इसी परिवार के एक किशोर की डेंगू से मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में रोष है।
गांव झाझर निवासी शिवम (14 वर्ष) पुत्र राजकुमार को शनिवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में डेंगू की पुष्टि की गई थी। इसके बाद रविवार की सुबह शिवम ने दम तोड़ दिया था। डेंगू से किशोर की मौत के बाद परिवार संभला भी नहीं था कि परिवार के ही चार अन्य लोगों में डेंगू की पुष्टि हो गई। इससे परिजनों समेत ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने बताया कि शिवम के ताऊ श्रीराम, ताई अंजलि पत्नी सुखपाल, ताऊ का पुत्र रोहित पुत्र सुखपाल, व शिवम की बहन खुशी भी बुखार से पीड़ित है। बुखार की समस्या के चलते परिजनों ने चारों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां चारों को डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मच्छरों के प्रकोप के चलते लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गांवों में अब तक मरीजों को दवाओं का वितरण नहीं किया गया है।
मौसम परिवर्तन से फिर शुरू हुआ बुखार
बुगरासी/बीबीनगर। दिन में गर्मी और रात में मौसम ठंडा होने लगा है। सर्दी-गर्मी की चपेट में आने से क्षेत्र में बुखार का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। छोटे बच्चों में नजला, खांसी आदि फैल रहा है। सरकारी अस्पताल सहित निजी क्लीनिक पर सबसे ज्यादा मरीज बुखार के ही आ रहे हैं। चिकित्सक साफ-सफाई व खान पीन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. इदरीस का कहना है कि अक्सर मौसम परिवर्तन के दौरान लापरवाही के चलते लोग सर्दी की चपेट में आ जाते हैं और वायरल का शिकार हो जाते हैं। छोटे बच्चों में ज्यादा लापरवाही होती है। बच्चे प्राथमिक स्तर पर नजला व खांसी से ग्रसित होते हैं। वायरल अथवा बच्चों में नजला व खांसी होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह पर दवा दें। घरों सहित आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें। सफाई पर विशेष ध्यान दें। बासी खाना न खाएं और बाजार में बिकने वाले कटे फलों का सेवन बिल्कुल न करें। मच्छरों से बचने के लिए रात में शरीर को ढककर रखें।
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के उपाय
- पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें।
- मच्छरों से बचने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करें।
- घर के आसपास पानी न जमने दें।
- बुखार आने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
कोट
एक ही परिवार के चार लोगों को डेंगू होने की जानकारी मिली है। गांव में जांच के लिए टीम भेजी गई है। गांव में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए फॉगिंग के आदेश दिए हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ