फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   धनतेरस के पहले ही जाम के झाम से जूझे बाजार

धनतेरस के पहले ही जाम के झाम से जूझे बाजार

Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस के पहले ही जाम के झाम से जूझे बाजार
जाम व्यापारियों के लिए खुशी, शहरियों के लिए परेशानी का सबब
विज्ञापन

- धनतेरस से ठीक पहले बाजार के चढ़ने की उम्मीद
- शहर की सभी बड़े बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़े लोग
बुलंदशहर। जीएसटी और नोटबंदी की मार से बेहाल बाजार में धनतेरस से एक दिन पहले उमड़ी भीड़ ने व्यापारियों को उम्मीद को बुस्टर डोज दे दिया है। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ जिस तरह से शहर के प्रमुख बाजारों का रुख किया जिससे पूरे शहर में हर तरफ जाम ही जाम दिखा। इस जाम ने आम आदमी की दुश्वारियों को तो बढ़ाया लेकिन जिस तरह से पिछले एक सप्ताह से व्यापारी सन्नाटे के चलते हाथ पर हाथ धरे बैठे थे, आज इस जाम ने उनके चेहरे पर रौनक ला दी है।
बाजारों में इतवार तक जिस तरह से सन्नाटा पसरा था,उससे व्यापारियों को दिवाली में दिवाला निकलने की पूरी आशंका थी, लेकिन जिस तरह से सोमवार को बाजारों में रौनक लौटी, उसने व्यापार को रवानगी और व्यापारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद बंधा दी। धनतेरस और दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में दुकान सज चुकी हैं। अंसारी रोड, लाल कुआं, बूरा बाजार के फुटपाथों पर दुकानदारों ने अपना सामान जमा दिया है। सोमवार से ही बाजारों में दिवाली का सामान खरीदने वाले ग्राहक पहुंचने लगे। जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक जगह-जगह जाम से सबको जूझना पड़ा। अंसारी रोड, लाल कुआं, बूरा बाजार, चौक बाजार, काली नदी रोड, डिप्टी गंज, मोती बाग और रोडवेज बस अड्डा मार्ग आदि बाजारों में बार-बार जाम लगने से वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन

अव्यवस्था का आलम यह रहा कि पुलिस का रूट डायवर्जन और तगड़ा बैरिकेट इंतजाम भी ध्वस्त हो गया। इससे पुलिस व्यवस्था की भी पोल खुल गई। हालांकि पुलिस का दावा है कि बाजारों में जाम नहीं लगने दिया जाएगा, लेकिन हकीकत कुछ और ही कहानी बयान कर रही थी। बूरा रोड के व्यापारी हरीश कुमार के मुताबिक आज की स्थितियों को देख अंदाजा लग रहा है कि मंगलवार को भी बाजारों में सबको जाम के झाम से जूझना पड़ेगा। मंगलवार को सबसे अधिक जाम की स्थिति अंसारी रोड, लाल कुआं, बूरा बाजार, चौक बाजार, काली नदी रोड, डिप्टी गंज, मोती बाग और रोडवेज बस अड्डा मार्ग सहित अन्य मार्गों पर ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं। चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए पुरानी जेल और मोतीबाग की खाली पड़ी जमीन को पार्किंग बनाया गया है। बाजार में दो पहिया वाहनों को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अनूपशहर बस अड्डा, शिकारपुर बाईपास, डीएवी तिराहा और भूड़ चौराहा सहित अन्य मार्गों से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जाम से निपटने के लिए बाजार में यातायात पुलिस के अलावा संबंधित थाने की पुलिस को भी तैनात की जाएगी। किसी भी कीमत पर जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।
- कुलवीर राणा, प्रभारी उप निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed