फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फोटो समाचार-16बुल126-एनओआई-102 संजय जेपीजी

फोटो समाचार-16बुल126-एनओआई-102 संजय जेपीजी

Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-16बुल126-एनओआई-102 संजय जेपीजी
संस्थाओं की स्थापना से राष्ट्र की होगी समृद्धि
विज्ञापन

- सर सैयद अहमद खां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
स्याना। बीती रात स्याना के इकरा पब्लिक स्कूल में सर सैयद अहमद खां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुफीद -ए-आम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन व तज्वीदुल कुरान इंटर कालेज स्याना के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. असलम जमशेदपुरी ने बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सर सैयद अहमद खां के शिक्षा व शैक्षिक कार्यों में की गई सहभागिता से देश के मुसलमानों में जागरूकता पैदा हुई। आज उसके प्रचार व प्रसार के माध्यम से लोगों में शिक्षा की अलख जगाना जरूरी है। प्रोफेसर डा. आफाक अहमद खां ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना से राष्ट्र की उन्नति व समृद्धि की जा सकती है। सरताज खां एडवोकेेट, सलीम सैफी व जीशान खान ने कहा कि देश में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह अन्य यूनिवर्सिटी की स्थापना जरूरी है। जिसके लिए जागरूक लोग आगे बढ़ें व मुस्लिमों को शिक्षित बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल अली ने की। उन्होंने कहा कि लेखन और कार्यों से नई चेतना लाई जा सकती है। साथ ही सामाजिक कुरीतियाें पर भी विराम लगेगा। इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें यासर प्रथम, अब्दुल कादिर द्वितीय व शुऐब का तीसरा स्थान रहा। ताहिर अली सैफी, बड्डू कुरैशी व साजिद चौधरी ने विचार रखकर युवा वर्ग से सर सैयद के मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही। डॉ. इरशाद स्यानवी के संचालन में हुए कार्यक्रम में हाजीचमन खां, फराहिम चौधरी, शाहिद लतीफ खां, आसिफ त्यागी, मुसाहिब चौधरी, इसरार खां, अब्दुल खालिक, हाफिज युनुस, आस मुन्ने खां, दादा यासीन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed