{"_id":"59e3a3494f1c1b6d548b774f","slug":"1508090763141430-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1430 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपीटीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1430 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपीटीईटी की परीक्षा
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
1430 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपीटीईटी की परीक्षा
- पहली पारी में प्राइमरी स्तर की पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, 471 रहे अनुपस्थित
- दूसरी पारी में उच्च प्राथमिक स्तर की 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, 959 रहे अनुपस्थित
- कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न होने पर सभी ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दो पारियों में हुई परीक्षा को 1430 अभ्यर्थियों ने छोड़ दिया। प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 471 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 959 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक होने पर सभी ने राहत की सांस ली।
सुबह 10 बजे शुरू होने वाली पहली पारी की परीक्षा पांच केंद्रो केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पीजी कालेज, डीपीएस, जीजीआईसी और जीआईसी में संपन्न हुई। इसमें प्राथमिक स्तर के 3501 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 3030 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 471 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं, दोपहर बाद 2.30 बजे शुरू होने वाली दूसरी पारी की परीक्षा अग्रसेन इंटर कालेज सिकंदराबाद, केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज, डीपीएस, जीजीआईसी, जीआईसी, जेएएस इंटर कालेज खुर्जा, जेपी जनता इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, एनआरसी पीजी कालेज खुर्जा और एसएमजेईसी इंटर कालेज खुर्जा में संपन्न हुई। इसमें पंजीकृत 8370 अभ्यर्थियों में 7411 ने परीक्षा दी, जबकि 959 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
........................
मजिस्ट्रेट की रही पैनी नजर
यूपीटीईटी की रविवार को दो पारियों में संपन्न ह्रुई। परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट की पैनी नजर रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ विद्यालय प्रबंधन के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के बीच हुई और प्रश्नपत्रों के बंडल खोलते समय वीडियोग्राफी हुई। परीक्षा संपन्न होने पर उत्तर पुस्तिकाएं भी वीडियोग्राफी के बीच सील की गईं। डीआईओएस कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया और परीक्षा का प्रशासनिक अफसर भी समय-समय पर जायजा लेते रहे।
........................
भटकते रहे अभ्यर्थी, परीक्षा से वंचिताें ने किया हंगामा
यूपीटीईटी की परीक्षा के समय और उससे पहले अभ्यर्थी भटकते रहे और वह परीक्षा से भी वंचित रह गए। कुछ अभ्यर्थियों ने एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा भी किया। इसका कारण यह रहा कि उनके पास बीटीसी और बीएड पास के प्रमाणपत्र नहीं थे। जिनके पास थे भी तो वह किसी अधिकारी द्वारा प्रमाणित नहीं थे। ऐसे में उन्हें प्रमाणपत्र प्रमाणित कराने को भटकते देखा गया। उन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। दूसरी पारी की परीक्षा में डीपीएस पर ऐसे अभ्यर्थियों ने हंगामा भी किया। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा से पहले ही शासन के आदेश से अवगत करवा दिया था कि जिस अभ्यर्थी के पास बीटीसी और बीएड पास प्रमाणपत्र नहीं होंगे, उसे परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगी।
........................
फोटो समाचार
गणित के प्रश्नपत्र से चकराया दिमाग, छाई मायूसी
- दूसरे विषय के पेपर रहे आसान, खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूपीटीईटी की परीक्षा में गणित के प्रश्नपत्र ने अभ्यर्थियों का दिमाग चकरा दिया। पेपर आसान नहीं होने पर अधिकतर अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। वहीं, दूसरी ओर दूसरे विषय के पेपर आसान रहे और अभ्यर्थियों के चेहरे खिले थे।
- परीक्षा को लेकर कुछ अभ्यर्थियाें से बातचीत की जो इस प्रकार है।
डीएवी कालेज से परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी राजीव राजौरा ने बताया कि गणित का पेपर कठिन था और उसे देखकर अधिकतर का दिमाग चकरा गया। ऐसे में परीक्षा देते समय टेंशन बनी रही और किसी तरह से परीक्षा देकर राहत की सांस ली।
अभ्यर्थी शारदा लोधी ने बताया कि उसने दूसरी बार परीक्षा दी है और उसके विषय का पेपर आसान रहा। वह पास हो जाएगी।
डिंपल त्यागी ने बताया कि उसने पहली बार टीईटी की परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर कई सवाल मन में थे, लेकिन पेपर आसान होने पर सभी शंका दूर हो गई।
सोनम ने बताया कि उसने भी दूसरी बार परीक्षा दी। पहली परीक्षा के बाद उसने दूसरी बार अच्छी तरह से तैयारी की। उसका पेपर सही गया और वह पास हो जाएगी।