फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तिलबेगमपुर के स्कूल में बनेंगे चार कमरे और छह शौचालय

तिलबेगमपुर के स्कूल में बनेंगे चार कमरे और छह शौचालय

Sun, 15 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तिलबेगमपुर के स्कूल में बनेंगे चार कमरे और छह शौचालय
तिलबेगमपुर के स्कूल में बनेंगे चार कमरे और छह शौचालय
विज्ञापन

- वुड-वीन इंडिया ट्रस्ट ने इस कार्य को कराने का उठाया बीड़ा
- ओरियंटल वैल कंपनी ने जोखाबाद के स्कूल को लिया गोद
- अरोहा फाउंडेशन ट्रस्ट ने सर्वे कर छह गांव के स्कूल गोद लेने को किए चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विभिन्न निजी कंपनियों के ट्रस्ट ने परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को बेहतर बनाने और सुविधाएं देने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। वुड-वीन इंडिया ट्रस्ट ने सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिलबेगपुर के परिषदीय स्कूल में चार कमरे और छह शौचालय बनाने का निर्णय लिया है।

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि गांव तिलबेगमपुर में एक ही स्थान पर प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां पर करीब 850 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में पहले भी एक निजी कंपनी के ट्रस्ट ने काफी काम करवाया है। अब वुड-वीन इंडिया ट्रस्ट ने चार कमरे और छह शौचालय बनाने का बीड़ा उठाया है। दोनों स्कूलों में दो-दो कमरे और प्राइमरी स्कूल में चार शौचालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो शौचालय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही ओरियंटल वैल कंपनी ने गांव जोखाबाद के परिषदीय स्कूल को गोद ले लिया है। कंपनी यहां पर बच्चों को किताब, कापी, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाएंगी। इसी तरह अरोहा फाउंडेशन ट्रस्ट ने जिले के परिषदीय स्कूलों का सर्वे कर छह स्कूल गोद लेने के लिए चिन्हित किए हैं। इन गांवों में शिकारपुर ब्लॉक का रंगपुर, जहांगीराबाद का जटवाई और बदरखा, अनूपशहर का तेलिया नगला, लखावठी का मांगलौर और बुलंदशहर ब्लॉक का अच्छेजा गांव शामिल है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनसे मिलकर गांव का स्कूल गोद लेने पर चर्चा की है। फिलहाल उन्हें एक गांव का स्कूल गोद देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि और भी कई निजी कंपनियों के ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों में कमरे और शौचालय बनवाने के साथ अन्य सामान उपलब्ध करवाने के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed