फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   791 परिषदीय स्कूलों में खुले पुस्तकालय

791 परिषदीय स्कूलों में खुले पुस्तकालय

Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
791 परिषदीय स्कूलों में खुले पुस्तकालय
791 परिषदीय स्कूलों में खुले पुस्तकालय
विज्ञापन

- पुस्तकालयों में पहुंची 91 तरह की मनोरंजक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें
- साक्षर भारत मिशन योजना के तहत खुलेे पुस्तकालय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। साक्षर भारत मिशन योजना के तहत जिले के 791 परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय खुल गए हैं। इन पुस्तकालयों में 91 तरह की मनोरंजक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भी पहुंच गई हैं। इन पुस्तकालयों में बच्चे और निरक्षक आदि कोई भी व्यक्ति पुस्तक पढ़ सकेगा।
शासन ने हाल ही में साक्षर भारत मिशन योजना के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिले के परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय खोलने के आदेश जारी दिए थे। बीएसए ने इस आदेश पर जिले के 791 परिषदीय स्कूलों को पुस्तकालय खोलने के लिए चिन्ह्ति कर लिया था। साथ ही पुस्तकालय चलाने के लिए संबंधित स्कूल के शिक्षकों को जिम्मेदारी भी सौंप दी थी। खास बात यह है कि परिषदीय स्कूलों में खुलने वाले पुस्तकालय से जहां बच्चों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने को मिलेंगी। वहीं, ऐसी पुस्तक पढ़ने में रुचि रखने वाले ग्रामीणों को भी मौका मिलेगा। इतना ही नहीं प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाले निरक्षकों को भी यह पुस्तक पढ़ने को दी जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि जिले में साक्षर भारत मिशन योजना के तहत पुस्तकालय खुल चुके हैं। पुस्तकालयों में 91 तरह की मनोरंजक और ज्ञानवर्धक पुस्तक कार्यालय में पहुंच गई हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक पुस्तकालय पहुंचकर किताब पढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed