फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

- नगर के ऊपरकोट निवासी वृद्धा नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती
- सीआईएसएफ जवान की गर्भवती पत्नी की स्वाइन फ्लू से मौत
- दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा था गर्भवती महिला का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/बीबीनगर।
जिले में बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि स्वाइन फ्लू से ग्रसित नगर क्षेत्र निवासी एक महिला का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर पूरे मामला से अनजान हैं।
जानकारी के अनुसार बीबीनगर क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी मनोज सिरोही सीआईएसएफ में हवलदार हैं। उनकी तैनाती फिलहाल कर्नाटक में है। मनोज की छह माह की गर्भवती पत्नी प्रियांशी (25) गांव में ही परिजनों के साथ रहती थी। परिजनों के अनुसार प्रियांशी को पिछले एक सप्ताह से बुखार, बदन दर्द व सांस लेने में तकलीफ थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन कोई लाभ न होने पर परिजन उसे हापुड़ के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। तीन दिन तक हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन प्रियांशी को मेरठ के आनंद अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि प्रियांशी को स्वाइन फ्लू है। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रियांशी की एक दो साल की बच्ची भी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर क्षेत्र के ऊपरकोट के मोहल्ला सादात निवासी 65 वर्षीय हाजरा बेगम पत्नी स्व. मंटूरी को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। उसके बाद उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी भी स्वाइन फ्लू की दस्तक से अनजान है। स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की सूचना पर बीबीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व एसीएमओ डा. सुशील कुमार जैन बृहस्पतिवार को परिजनों के बीच पहुंचे तथा परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण
स्वाइन फ्लू होने पर सबसे पहले नाक का लगातार बहना, नाक जाम होना, सिर में तेज दर्द, छींक आना, कफ, खांसी, लगातार बुखार आना व बदन में लगातार दर्द स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।

कैसे करें बचाव
सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि सर्दी-जुकाम होने पर अधिक से अधिक समय घर पर ही रहें, खांसने-छींकने वालों से दूरी बनाए रखें, वायरस का असर रोकने के लिए खान पान का ध्यान रखें, हाथों का साबुन से धोकर खाएं-पीएं, भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।


फ्लू और सर्दी में क्या है अंतर
सर्दी में नाक जाम होती है जबकि स्वाइन फ्लू में ऐसा शुरुआत में होता है।
सर्दी में बुखार नहीं आता है जबकि स्वाइन फ्लू में तेज बुखार रहता है।
सर्दी में बदन व सिर में दर्द कम होता है जबकि स्वाइन फ्लू में तेज दर्द होता है।


स्वाइन फ्लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे
तुलसी पत्ता व दो-तीन काली मिर्च पीसकर चाय में डालकर दिन में तीन बार पीएं
4-5 तुलसी पत्ता, अदरक व काली मिर्च, हल्दी को बराबर मात्रा में लेकर पानी में उबाल लें। इसका सेवन दिन में कम से कम तीन बार करें।


स्वाइन फ्लू का कोई भी केस अभी तक सामने नहीं आया है। जिस केस की जानकारी मिल रही है, वहां मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से संबंधित टीके व दवाइयां मौजूद हैं। - डॉ. कैलाशनाथ तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed