{"_id":"5994811f4f1c1bee5b8b4724","slug":"150290462411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से युवक की मौत, क्षेत्र में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से युवक की मौत, क्षेत्र में भय का माहौल
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से युवक की मौत
बुगरासी। गांव घुंघरावली निवासी 35 वर्षीय युवक की बुखार से मौत हो गई। मृतक पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। बुधवार दोपहर स्याना ले जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया।
गांव घुंघरवली निवासी तेज सिंह का सबसे बड़ा बेटा 35 वर्षीय मनवीर सिंह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। मनवीर को गांव सहित कस्बे के निजी चिकित्सक को दिखाया गया। पिछले एक सप्ताह से मनवीर का इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। सुधार नहीं होने पर मनवीर को बुधवार को एंबुलेंस से स्याना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मनवीर की मौत हो गई। मनवीर की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। कस्बा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप है और क्षेत्र में फॉगिंग या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया जा रहा है।
मनवीर ही चलाता था घर
तेज सिंह के पांच बेटे तथा दो बेटी हैं। घर में सबसे बड़ा होने के कारण सारी जिम्मेदारी मनवीर पर ही थीं। तेज सिंह के तीन बेटों तथा एक बेटी की शादी हो चुकी है। तेज सिंह का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। मनवीर का पांच वर्षीय बेटा तथा 11 माह की बेटी है। मनवीर की मौत से पूरे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है।