{"_id":"5994811a4f1c1b31768b45dd","slug":"15029046185-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयो सीएनजी व बॉयो फर्टिलाईजर प्लांट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयो सीएनजी व बॉयो फर्टिलाईजर प्लांट का शुभारंभ
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
बायो सीएनजी व बायो फर्टिलाइजर प्लांट का शुभारंभ
बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम के पास नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन पर बायो सीएनजी व बायो फर्टिलाइजर प्लांट का शुभारंभ मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने संत निरंकारी परंपरा के अनुसार किया। इस मौके पर एडीएम ने कहा कि यह प्रदेश का पहला प्लांट नगर पालिका के सहयोग से नेचर फ्रेंड रिसर्च एंड प्रोसेसर अहमदाबाद द्वारा स्थापित किया जा रहा है। प्लांट की स्थापना से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा गोबर से किसानों को सस्ती एवं गुणवत्ता युक्त एक अच्छी जैविक खाद मिल सकेगी।
इस मौके पर कंपनी के सीएमडी करन सिंह ने कहा कि कंपनी इस प्लांट को लगाने में स्वयं का निवेश करेगी तथा नए उद्यमियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करेगी। एनजीटी के नियमानुसार किसानों द्वारा फसलों के अपशिष्ट पदार्थों को कच्चे माल के रूप में प्रयोग कर प्रदेश में बुलंदशहर को आदर्श जनपद बनाएगी। बताया कि यह प्लांट किसानों से गोबर एवं चीनी मिलों से प्रेसमड क्रय करेगी। इस मौके पर नगर पालिका ईओ एके सिंह ने आश्वस्त किया कि नगर पालिका इसके लिए पूरा सहयोग करेगी।