{"_id":"599481164f1c1b31768b45da","slug":"150290461412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को माइक्रोइरिगेशन योजना से मिलेगी सिंचाई की सौगात: धर्मपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को माइक्रोइरिगेशन योजना से मिलेगी सिंचाई की सौगात: धर्मपाल सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को माइक्रोइरिगेशन योजना से मिलेगी सिंचाई की सौगात
- स्याना में बोले प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह
- योजना के तहत किसानों को मिलेगा 90 फीसदी का अनुदान
स्याना। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेत तक पानी पहुंचाकर सिंचाई करने के लिए नई माइक्रोइरिगेशन योजना प्रारंभ की है। इसके तहत किसानों को अब 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वह ग्राम बिगरांऊ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. छत्रपाल सिंह के भगवंत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में नहरों व रजवाहों में सफाई हेतू 25 जून तय की गई थी। जिन नहरों में सफाई न हो सकी उनका कार्य अक्टूबर से शुरू होगा। साथ ही सफाई के काम में खर्च हुई धनराशि की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायक को दी गई है। यदि अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जायेगा। सरकार प्रदेश क ी प्रदेश की नदियों को आपस में जोड़ने के प्रोजेक्ट को शुरू करते हुए पहले चरण में बुंदेलखंड की केन व बेतवा नदी को जोड़ने का काम शुरू किया है। कहा कि प्रदेश में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे भूमाफियाओं द्वारा किये गये हैं। अब पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर भूमि को मुक्त कराया जायेगा। केवल निर्धन व निर्बल लोगों द्वारा कब्जाई गई भूमि पर स्टांप ड्यूटी व जुर्माना लेकर उन्हें मालिकाना हक दिया जायेगा। मंत्री द्वारा बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु चुनाव में पार्टी द्वारा शीघ्र प्रत्याशी घोषित किये जाने की बात भी कही। इस दौरान पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, सुंदरपाल तेवतिया, नेमपाल सिंह लोधी, हेमन्त लोधी आदि मौजूद रहे।
इसके बाद धर्मपाल सिंह ने अखिल भारतीय लोधी राजपूत विकास संगठन के तत्वावधान में आयोजित छठे प्रतिभा सम्मान समारोह में 325 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विधायक देवेंद्र लोधी एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा राष्ट्रनिर्माण की रीढ़ है। समारोह की अध्यक्षता सोमवीर सिंह लोधी तथा संचालन हरवेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में डा. राजीव लोधी, सुंदरपाल तेवतिया, डा. तुंगवीर सिंह आर्य, राधेलाल कैलाशी, शिक्षक श्यौनाथ सिंह, डालचंद लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फीका रहा मंत्री जी का स्वागत
बुलंदशहर। जिले में बुधवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने दौरा कर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जन्मदिवस कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन इस दौरान जिले में एक बड़े नेता के असर के कारण भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री जी के स्वागत से दूरी बनाई रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतर भाजपा पदाधिकारियों ने केवल इस कारण समारोह से दूरी बनाई कि सिंचाई मंत्री और एक बड़े नेता के बीच संबंध ठीक नहीं है। मंत्री जी के स्वागत समारोह में स्याना विधायक एड. देवेन्द्र लोधी के अलावा अन्य कोई विधायक, सांसद या जिला पदाधिकारी मौजूद नहीं रहा। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि मैं खुद गुलावठी में बैठक में व्यस्त रहा, अन्य पदाधिकारी भी बैठक, मीटिंग में व्यस्त होने के चलते मंत्री के स्वागत समारोह में नहीं पहुंच सके। विवाद की कोई बात नहीं है।