{"_id":"599481124f1c1b25728b48df","slug":"15029046101022-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक 22 अगस्त को मनाएंगे ब्लैक-डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक 22 अगस्त को मनाएंगे ब्लैक-डे
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक 22 को मनाएंगे ब्लैक-डे
- मेरठ और सहारनपुर मंडल स्थित सभी कॉलेजों के प्राध्यापक होंगे शामिल
- एआई-फुकटो के आह्वान पर मांगों के समर्थन में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सीएसएसयू से संबंधित राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक 22 अगस्त को ब्लैक-डे मनाएंगे। एआई-फुकटो के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में यह निर्णय लिया गया। इसमें मेरठ और सहारनपुर मंडल स्थित कॉलेजों के प्राध्यापक शामिल होंगे।
मूटा के अध्यक्ष और डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि एआई-फुकटो के आह्वान पर केंद्र सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में 22 अगस्त को मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राध्यापक ब्लैक-डे मनाएंगे। यह निर्णय एआई-फुकटो के आह्वान पर लिया गया है। फुकटो के निर्णय के अनुसार इस दिन लखनऊ के झूलेलाल पार्क में धरना प्रदर्शन भी होगा जिसमें दोनों मंडलों के प्राध्यापक शामिल होंगे। उन्होंने खुलासा किया कि प्राध्यापकों की केंद्र सरकार सातवां वेतनमान लागू करें। शिक्षकों की पदोन्नति में एपीआई समाप्त हो। रिटायर्ड होने की अवधि 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। शिक्षा का निजीकरण समाप्त हो और सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों का मानदेय निर्धारित किया जाए। इसी के मद्देनजर 22 अगस्त को ब्लैक-डे मनाने के साथ लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी कॉलेज के प्राध्यापकों को इस दिन ब्लैक-डे को कामयाब बनाने और धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।