{"_id":"59947f394f1c1b31768b459f","slug":"15029041371-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बॉस्केटबाल मिनी लीग में आज भिड़ेगी जिले की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बॉस्केटबाल मिनी लीग में आज भिड़ेगी जिले की टीमें
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर बास्केटबाल मिनी लीग में आज भिड़ेंगी जिले की टीमें
- डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बुलंदशहर बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को बुलंदशहर बास्केटबॉल (मिनी) लीग बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। इसमें बालक-बालिकाओं की जिले से 12 टीमों के बीच प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता 20 अगस्त तक चलेगी।
एसोसिएशन के सचिव डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में संतोष इंटरनेशनल स्कूल बुलंदशहर, निर्मला कान्वेंट स्कूल, डीपीएस बुलंदशहर, आजाद पब्लिक स्कूल, रैनेसा स्कूल, एलडीएवी अनूपशहर, जेवीएम अनूपशहर और पीएसपीए विद्या मंदिर अनूपशहर की टीम शामिल होगी। इसी तरह बालिका वर्ग में संतोष इंटरनेशनल स्कूल, रैनेसा स्कूल, निर्मला कान्वेंट स्कूल, दरदादा-परदादी इंटर कॉलेज अनूपशहर की टीम शामिल हाेंगी। पहले दिन की प्रतियोगिता 17 अगस्त को रैनेसा स्कूल में होगी। 18 अगस्त को जेवीएम अनूपशहर, 19 अगस्त को आजाद पब्लिक स्कूल बुलंदशहर और समापन 20 अगस्त को संतोष इंटरनेशनल स्कूल में होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीमों को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय बास्केटबाल लीग में प्रतिभाग करेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा ने बताया कि इस लीग के बाद खिलाड़ियों की जिले में एक नर्सरी तैयार होगी जो भविष्य में जिले का नाम रोशन करेगी।