{"_id":"59947f2f4f1c1b8f4e8b4668","slug":"150290412714-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव: अंतिम दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव: अंतिम दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं अध्यक्ष चुनाव: अंतिम दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
- तीनों प्रत्याशी अपनी जीत का कर रहे दावा
- नामांकन के चलते कलक्ट्रेट में तैनात रहा भारी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन किए गए। नामांकन के अंतिम दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या पांच होने के कारण संभावना जताई जा रही थी कि पांचों प्रत्याशी नामांकन करेंगे, लेकिन अंतिम समय पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन करने से इनकार कर दिया। अब केवल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन प्रक्रिया में कुल तीन प्रत्याशी महेंद्र भैया, प्रदीप चौधरी व प्रीती ने नामांकन किया। अंतिम समय में धर्म सिंह पोल और कल्याण सिंह ने नामांकन नहीं किया। बुधवार को सबसे पहले दोपहर 12.15 बजे महेंद्र भैया ने नामांकन किया। महेंद्र ने दो सेट भरे, जबकि दोपहर सवा दो बजे प्रदीप चौधरी व प्रीति ने एक साथ नामांकन किया। इस दौरान प्रदीप चौधरी ने दो और प्रीति ने एक सेट भरा। जांच के दौरान तीनों प्रत्याशियों के पांचों सेट सही पाए गए, जिसके चलते कोई सेट निरस्त नहीं किया जा सका। नामांकन के दौरान तीनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा किया।
तैनात रही पुलिस फोर्स
बुधवार को जिपं अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कलक्ट्रेट गेट पर एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी बिना चेकिंग के किसी को भी अंदर जाने नहीं दे रहे थे। वहीं कलक्ट्रेट में अंदर नामांकन के लिए जाने से पहले प्रत्याशी व समर्थकों की डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
सिर्फ महेंद्र की गाड़ी जा सकी अंदर
नामांकन के लिए आए तीन प्रत्याशियों में से केवल एक प्रत्याशी की गाड़ी ही अंदर आ सकी। सबसे पहले नामांकन के लिए पहुंचे महेन्द्र भैया अपनी गाड़ियों को लेकर कलक्ट्रेट में घुस गए, जबकि अंत में आने वाले प्रत्याशी प्रदीप चौधरी व प्रीति की गाड़ी को पुलिस कर्मियों ने अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद दोनों प्रत्याशी एक साथ पैदल ही नामांकन करने के लिए गए।
अब जोड़तोड़ में लगे प्रत्याशी
नामांकन के बाद तीनों प्रत्याशी अब जोड़ तोड़ करने में लग गए हैं। सूत्रों ने बताया कि तीनों प्रत्याशी एक-दूसरे के समर्थकों से संपर्क कर अपने हक में करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि सूत्रों का दावा है कि अब भी एक प्रत्याशी के पास अन्य दोनों प्रत्याशियों से अधिक सदस्य मौजूद हैं। जिसके कारण संभावना है कि आने वाले समय में दोनों प्रत्याशी या फिर दोनों में से एक ही चुनावी मैदान में उतरे।
19 को होगी नाम वापसी
जिपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तथा नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों ने दावा किया है कि तीन में से एक सबसे कमजोर प्रत्याशी 19 को ही मैदान छोड़कर एक अन्य प्रत्याशी के साथ आ जाएगा।
कोट
कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। पत्रों की जांच में सभी पत्र सही पाए गए हैं। 19 को नाम वापसी होनी है। - बृजेश कुमार, एडीएम वित्त
दो प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन से बढ़ी गुटबंदी की संभावना
- नामांकन के लिए एक दूसरे का इंतजार कर रहे थे प्रत्याशी
- दोनों ने अंतिम समय पर एक साथ किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इस दौरान कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किए। नामांकन के दौरान महेंद्र भैया ने तो अपने समर्थकों के साथ अकेले नामांकन किया, लेकिन अन्य प्रत्याशी प्रदीप चौधरी व प्रीति पत्नी अनुज ने एक साथ नामांकन किया। दोनों के साथ आने से संभावना जताई जा रही है कि दोनों प्रत्याशी विपक्षी प्रत्याशी को कमजोर करने के लिए एक साथ आए हैं।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किए। इस दौरान सबसे पहले महेंद्र भैया ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। जबकि दोपहर सवा दो बजे प्रदीप चौधरी व प्रीति ने नामांकन किए। दोनों को एक साथ आता देखकर हर कोई चर्चा कर था कि दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से नामांकन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रत्याशियों ने अपने विपक्षी प्रत्याशी को कमजोर करने के लिए एक साथ नामांकन किया है। संभावना है कि आने वाले समय में दोनों में से एक प्रत्याशी चुनाव में उतरने से इनकार कर दे। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि केवल विपक्षी प्रत्याशी को परेशान करने के लिए दोनों ने हाथ मिलाया है।
गेट पर इंतजार करता रहा एक प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के लिए प्रीति अपने समर्थकों के साथ दोपहर दो बजे कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच गई थी, लेकिन एक अन्य प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के इंतजार में वह गेट पर ही रुकी रहीं। दोनों का इस कदर साथ देखकर कलक्ट्रेट में मौजूद अफसरों व अन्य कर्मचारियों में चर्चा रही कि दोनों में से केवल एक नामांकन करेगा, लेकिन दोनों ने नामांकन कर सबको चौंका दिया। हालांकि आने वाले समय में कौन चुनाव में रुकेगा और कौन झुकेगा, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
इस बार जिला पंचायत को मिलेगा नया अध्यक्ष
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में इस बार जिला पंचायत को नया अध्यक्ष मिलेगा। तीनों प्रत्याशी पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। बताते चलें कि 22 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए बुधवार को अंतिम दिन नामांकन किया गया। बुधवार को किए गए नामांकन के बाद तय हो गया कि इस बार अध्यक्ष की कुर्सी पर नया नेता काबिज होगा, क्योंकि जिन तीनों नेताओं ने नामांकन किया है उनमें से एक भी नेता ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कभी चुनाव नहीं लड़ा है।