फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कॉलेजों में हुए यूजी व पीजी के परर्फोमा जमा

कॉलेजों में हुए यूजी व पीजी के परर्फोमा जमा

Thu, 10 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में हुए यूजी व पीजी के परर्फोमा जमा
12 से 17 तक होंगे ओपन मेरिट के एडमिशन
विज्ञापन

- सीसीएसयू आज जारी करेगी पहली ओपन मेरिट
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में विवि के आदेश पर यूजी और पीजी कक्षाओं में रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए बृहस्पतिवार को भी प्रोफार्मा जमा किए गए। अब कॉलेज शुक्रवार को ओपन मेरिट बनाकर जारी करेंगे और एडमिशन 12 अगस्त से शुरू होंगे।
यूजी और पीजी कक्षाओं में एडमिशन के लिए सीसीएसयू ने पहली कटऑफ लिस्ट जारी की थी और इसी के आधार पर कॉलेजों में एडमिशन हुए थे। बाद में बहुत कम सीटों पर एडमिशन होने के कारण विवि ने बाद में कॉलेजों को खुद ओपन मेरिट बनाकर एडमिशन कराने के आदेश जारी किए थे। पहले आदेश जारी हुआ था कि नौ अगस्त को प्रोफार्मा जमा किए जाएंगे और 10 अगस्त को ओपन मेरिट बनाकर एडमिशन किए जाएंगे। मगर, विवि ने आदेश में बदलाव कर 10 अगस्त को भी छात्र-छात्राओं के प्रोफार्मा जमा करने के लिए दे दिया। इसके चलते बृहस्पतिवार को कॉलेजों में प्रोफार्मा जमा किए गए। इसके बाद 12 अगस्त से एडमिशन शुरू होंगे। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि प्रोफार्मा जमा करने का समय निकल गया है। विवि के आदेश पर अब शुक्रवार को ओपन मेरिट बनाई जाएगी और 12 अगस्त से यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर एडमिशन किए जाएंगे।
विज्ञापन


तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि बढ़ी
बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज में एमए-एमएससी तृतीय सेमेस्टर के समस्त विषयों में प्रवेश की तिथि बढ़कर अब 19 अगस्त हो गई है। जबकि इससे पहले 11 अगस्त का समय प्रवेश के लिए निश्चित किया गया था। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं 19 अगस्त तक अपना एडमिशन हरहाल में करवा लें। इसके बाद प्रवेश को मौका नहीं मिलेगा। इसके साथ ही बीए, बीकॉम और बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र भी अब 19 अगस्त तक अपना प्रवेश करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट्स की भर्ती 18 को
बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी। एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. गौतमवीर ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स की भर्ती में छात्र-छात्राएं समय पर कॉलेज पहुंचकर भागीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed