फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिपं चुनाव: सता पक्ष व विपक्ष में मचा घमासान

जिपं चुनाव: सता पक्ष व विपक्ष में मचा घमासान

Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिपं चुनाव: सता पक्ष व विपक्ष में मचा घमासान
जिपं चुनाव : सत्ता पक्ष और विपक्ष में मचा घमासान
विज्ञापन

- गैर भाजपाई प्रत्याशियों के लिए खाली छोड़ी जा सकती है सीट
- सीट खाली रहने पर पूर्व जिपं अध्यक्ष भी लड़ सकते हैं चुनाव
- 16 को नामांकन के बाद 22 अगस्त को होना है चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष में अभी तक प्रत्याशी को लेकर राय नहीं बन सकी है। जिसके कारण अभी तक भाजपा जिपं अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। चर्चा यह भी है कि राय न बनने पर सत्ता पक्ष सीट को खाली छोड़ सकता है। हालांकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि सत्ता पक्ष कोई प्रत्याशी घोषित करने में सफल होता है या नहीं है।
बताते चलें कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव के इस्तीफे के बाद शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 अगस्त की तिथि घोषित की थी। इसके लिए नामांकन 16 अगस्त को किया जाना तय हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्ता पक्ष में अभी भी प्रत्याशी को लेकर राय नहीं बन सकी है। कई बार जिला पदाधिकारियों ने टिकट मांगने वालों को बुलाकर एकमत करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके हैं। जिसके कारण अब संभावना यह भी जताई जा रही है कि सत्ता पक्ष कोई प्रत्याशी घोषित ही न करे। ऐसे में गैर भाजपाई का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय है। बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष में जिन नामों को लेकर सर्वाधिक हल्ला मचा हुआ है उन्हें पार्टी हाईकमान ने सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि अभी तक हाईकमान ने भी किसी प्रत्याशी के नाम पर मोहर भी नहीं लगाई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हाईकमान इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा। ऐसे में संभावना है कि हाईकमान कोई प्रत्याशी घोषित ही न करे।
विज्ञापन



... तो पूर्व अध्यक्ष लड़ सकते हैं चुनाव
यदि सत्ता पक्ष अपना कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारता है तो ऐसे में एक पूर्व जिपं अध्यक्ष भी कुर्सी के लिए दाव ठोक सकते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि ऐसे में विपक्ष में भी दो उम्मीदवार हो जाएंगे तो संभव है कि विपक्ष आपस में बातचीत कर एक राय होकर किसी भी एक प्रत्याशी को चुनाव में उतारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर आज अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। हाईकमान का फैसला ही मान्य होगा। प्रत्याशी घोषित करना है भी या नहीं यह भी हाईकमान ही तय करेगा।
- हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed