फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का दूसरे दिन भी विरोध

भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का दूसरे दिन भी विरोध

Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का दूसरे दिन भी विरोध
फोटो समाचार
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का दूसरे दिन भी विरोध
- एडीएम एवं किसानों में जमकर हुई नोकझाेंक
- प्रशासनिक अधिकारियों में घंटों तक चली वार्ता
- भाकियू ने किया महापंचायत का ऐलान
गुलावठी। एनएच-235 बाईपास के लिए प्रस्तावित अधिग्रहीत भूमि पर कब्जा लेने के लिए ग्राम देवली पहुंची हाईवे प्राधिकरण की टीम का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी किसानों ने विरोध किया। मौके पर पहुंचे एडीएम, एसपी सिटी व तहसीलदार से किसानों की जमकर नोकझाेंक हुई। किसानों की सहमति से हाईवे प्राधिकरण की टीम ने गुलावठी-सिकंदराबाद सड़क किनारे पर औपचारिक रूप से काम की शुरूआत की। परंतु किसानों ने अपनी भूमि पर कब्जा देने से साफ इंकार कर दिया।
एनएचआईके मेरठ कार्यालय के प्रबंधक मो. खालिद बृहस्पतिवार को जेसीबी मशीनों तथा भारी पुलिस बल के साथ ग्राम देवली पहुंचे तथा हाईवे बाईपास के पास किसानों की भूमि पर कब्जा लेने की कोशिश की, परंतु मौके पर पहले से मौजूद भाकियू नेताओं एवं किसानों ने टीम का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया, देवेंद्र सिंह, चमन सिंह, सलीम खां, मासूम अली, मो. खालिद, अजय कुमार, अमित बिधूड़ी, सोनू तेवतिया आदि का कहना था कि ग्राम देवली के किसानों की आरबी टेंशन पर डीएम सुनवाई कर रही है। निर्णय आने तक वह भूमि पर कब्जा नहीं देंगे। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार जीतलाल सैनी मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक किसानों एवं तहसीलदार में वार्ता चली। वार्ता के दौरान किसानों ने अपनी भूमि पर कब्जा देने से इंकार कर दिया। तहसीलदार ने किसानों से अनुरोध किया कि वह सड़क के किनारे औपचारिक रूप से हाईवे के निर्माण के लिए कार्य शुरू होने दें, जिस पर हाईवे प्राधिकरण की टीम ने गुलावठी-सिकंदराबाद सड़क के किनारे घास-झुंड आदि को हटाकर औपचारिक रूप से काम शुरू किया। इस दौरान किसान अपनी जमीन पर खड़े हो गए तथा चेतावनी दी कि मशीन उनके खेतों में न घुंसे तथा नारेबाजी भी की। इस बीच एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। एडीएम व किसानों में जमकर नोकझाेंक हुई, परंतु किसानों ने कब्जा देने से इंकार कर दिया। जिस पर एडीएम व एसपी सिटी वापस बुलंदशहर लौट गए तथा हाईवे प्राधिकरण की टीम मशीनों को वापस लेकर लौट आई।
विज्ञापन


12 अगस्त को महापंचायत का ऐलान
गुलावठी। एनएच-235 बाईपास के लिए प्रस्तावित अधिग्रहित भूमि के अधिक मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने ग्राम देवली में 12 अगस्त को महापंचायत करने का ऐलान किया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अमित बिधूड़ी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जब तक ग्राम देवली के किसानों की आरवी टेशन पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक भाकियू व किसान जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम देवली में भाकियू की जिला स्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम देवली के 90 प्रतिशत किसानों ने जमीन का मुआवजा ले लिया है। इसलिए किसानों को जमीन पर कब्जा लेने का विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिली है, उन किसानों को वह मुआवजा दिलवाएंगे। किसानों की आरबी टेशन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, सिर्फ निर्णय आना बाकी है। इसलिए किसानों को हाईवे का काम नहीं रोकना चाहिए।- एडीएम प्रशासन, अरविंद कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed