{"_id":"598c8fc64f1c1be67a8b45a0","slug":"15023840793-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शा बन रही बिल्डिंग को बीडीए अफसरों ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शा बन रही बिल्डिंग को बीडीए अफसरों ने किया सील
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए ने सील किया अवैध निर्माण
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के स्याना अड्डा के समीप बिना अनुमति के अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण को बीडीए अफसरों ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान बीडीए अफसरों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बीडीए के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर के स्याना अड्डा क्षेत्र में अवैध निर्माण की लगातार सूचनाएं मिल रहीं थीं। इसके लिए निर्माणकर्ता को बीडीए ने पूर्व में ही नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद बीडीए अफसरों ने उक्त अवैध निर्माण पर सील लगाने की कार्रवाई की। इस दौरान बीडीए अफसरों के साथ प्रशासनिक व पुलिस फोर्स तैनात रही। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात होने तथा बीडीए अफसरों की सीलिंग की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है। ब्यूरो