{"_id":"598c8fc14f1c1bd6348b46fc","slug":"150238407318-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पुल पर दूध का टेंकर बना आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पुल पर दूध का टेंकर बना आग का गोला
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा पुल पर दूध का टैंकर बना आग का गोला
अनूपशहर। गंगा पुल पर बृहस्पतिवार दोपहर अचानक एक दूध के टैंकर में आग लग गई। इससे यातायात ठप हो गया। पुल के दोनों ओर वाहनाें की लंबी लाइनें लग गईं। आग से टैंकर के पहिए फटने की धमाकेदार आवाज सुनकर लोग सहम गए। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने फायरब्रिगेड का सूचना दी। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
टैंकर ड्राइवर मुकेश कुमार ने बताया कि टैंकर में दूध था, जिसे वह बहजोई के परम डेरी दूध सेंटर से बड़तौली खुर्जा स्थित परम डेरी की फैक्ट्री में ले जा रहा था। अनूपशहर गंगा पुल पर टैंकर के डीजल का पंप अचानक फट गया और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर व सीओ मनीष यादव और एसडीएम शुभीसिंह काकन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुल पर आसपास जुटे लोगों को मौके से हटाया और वाहनों की आवाजाही रोकी। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन दल को हादसे की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद फायरब्रिगेड वहां पहुंच गई और आग पर काबू पाया। सीओ मनीष कुमार यादव ने बताया कि दूध के टैंकर में लगी आग पर फायरब्रिगेड ने जल्द ही काबू पा लिया। यातायात सुचारु करवा दिया गया है।