{"_id":"598c8fbb4f1c1b2c398b4820","slug":"1502384068201600-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सब्सिडी पर लगेंगी 1600 सोलर स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सब्सिडी पर लगेंगी 1600 सोलर स्ट्रीट लाइट
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सब्सिडी पर लगेंगी 1600 सोलर स्ट्रीट लाइटें
- सोलर लाइट लगवाने के लिए नेडा ने प्रधानों से मांगा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले को रोशन करने के लिए सब्सिडी पर 1600 सोलर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। लाइट नेडा उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांग लिया गया है। प्रस्ताव मिलने पर लाइट लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
शासन ने जिला योजना के तहत जिले में 1600 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति दी है। एक लाइट की कीमत 21,900 रुपये हैं और राज्य सरकार की ओर से 7100 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस तरह से एक लाइट की कीमत 14,800 रुपये होगी। नेडा के अफसरों के अनुसार जिले के सभी 16 ब्लॉकों में 100-100 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाइट पांच मीटर के ऊंचे पोल पर लगेगी। इसके साथ 75 वाट का पैनल और बैटरी आदि के साथ 12 वाट की व्हाइट एलइडी ऑटोमेटिक होगी। इस लाइट की खास बात यह होगी कि अंधेरा होते ही स्वयं जल जाएंगी और सुबह सूर्य की किरण पड़ते ही बंद हो जाएगी। सीडीओ जसजीत कौर के अनुसार इच्छुक ग्राम प्रधान सब्सिडी पर मिलने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए नेडा में प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। प्रस्ताव मिलने और सब्सिडी को छोड़कर राशि जमा करवाने के बाद सोलर स्ट्रीट लगा दी जाएगी।