{"_id":"598c8eb34f1c1bd9488b470a","slug":"15023838031627-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 27 आंगनबाड़ी केंद्र की जल्द मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 27 आंगनबाड़ी केंद्र की जल्द मिलेगी सौगात
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जल्द मिलेगी 27 आंगनबाड़ी केंद्रों की सौगात
- कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरण हुई राशि, निर्माण कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले को जल्द ही 27 आंगनबाड़ी केंद्रों की सौगात मिलने वाली है। इनके निर्माण पर लगभग 2.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है।
सपा के शासन काल में वर्ष 2016-17 में 29 समग्र ग्राम चयनित किए गए थे। इन गांवों में से 27 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया था। आंगनबाड़ी के निर्माण के लिए शासन से 2.03 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इन आंगनबाड़ी केंद्राें के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया था और निर्माण के लिए राशि का इंतजार था। शासन से निर्माण के लिए लगभग 1.53 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं। राशि प्राप्त होते ही आंगनबाड़ी केंद्राें का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
सीडीओ जसजीत कौर का कहना है कि जिले में 27 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण करवाने वाली कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को शासन से प्राप्त हुई राशि हस्तांतरित कर दी गई है। निर्माण कार्य को शेष राशि भी शासन से जल्द मिलने की संभावना है।