{"_id":"598b4b5a4f1c1be7458b468b","slug":"1502301025811-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से 11 केवीए लाइन को अफसरों ने किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से 11 केवीए लाइन को अफसरों ने किया शिफ्ट
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से 11 केवीए लाइन को अफसरों ने किया शिफ्ट
- पावर कारपोरेशन अफसर बन रहे अनजान
- पूर्व में भी विवादित रहा है लाइन शिफ्टिंग का आरोपी जेई
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन में अवैध रूप से लाइन शिफ्ट किए जाने के खेल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हाल ही में नगर के चांदपुर में लाइन शिफ्ट करने के खुलासे के बाद अब धमेड़ा रोड पर 11 केवीए लाइन शिफ्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि विभागीय अफसर पूरी तरह से मामले से अनजान होने का दिखावा कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के धमेड़ा रोड पर पठान के बाग के समीप बिजली अफसरों ने अवैध रूप से 11 केवीए की लाइन को शिफ्ट कर दिया। चर्चा है कि बिजली अफसरों ने तीन लाख रुपये लेकर लाइन को शिफ्ट किया है। इससे पूर्व भी गत सप्ताह में नगर के चांदपुर में बिजली अफसर-कर्मचारियों की मिलीभगत से 11 केवीए लाइन शिफ्ट किए जाने का खुलासा हुआ था। पूरे प्रकरण में बिजली अफसरों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी अब एक और खुलासा होने पर बिजली अफसरों की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग गया है। बताया जा रहा है कि लाइन शिफ्टिंग के खेल में शामिल एक बिजलीघर प्रभारी पूर्व में भी अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहा है। करीब आठ खंभों की लाइन शिफ्ट होने के बाद भी पावर कारपोरेशन अफसर अभी तक पूरे प्रकरण से अनजान होने का दावा कर रहे हैं।
मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। चांदपुर में लाइन शिफ्टिंग के प्रकरण की जांच एसडीओ देहात को दी गई है। धमेड़ा रोड पर लाइन शिफ्ट करने के मामले की जांच की जाएगी। जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डीसी शर्मा, एक्सईएन, पावर कारपोरेशन