फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कक्षा नौ और 11वीं के छात्रों का होगा अग्रिम पंजीकरण

कक्षा नौ और 11वीं के छात्रों का होगा अग्रिम पंजीकरण

Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कक्षा नौ और 11वीं के छात्रों का होगा अग्रिम पंजीकरण
कक्षा नौ और 11वीं के छात्रों का होगा अग्रिम पंजीकरण
विज्ञापन

- विद्यालयों को 20 अगस्त तक कराना होगा पंजीकरण
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव ने डीआईओएस को भेजे आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
माध्यमिक विद्यालयों के चालू सत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा नौ और 11वीं के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण होगा। विद्यालयों को 20 अगस्त तक पंजीकरण करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने डीआईओएस को आदेश जारी किए हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कक्षा नौ और 11वीं में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण करवाने के आदेश जारी किए हुए हैं। यह कार्य पिछले कई वर्षों से जारी है। अग्रिम पंजीकरण कराने से हाईस्कूल और इंटर में यदि कोई छात्र-छात्रा दो विद्यालयों से बोर्ड परीक्षा के फार्म भरते हैं तो उसका आसानी से पता चल जाता है। अग्रिम पंजीकरण में विद्यार्थी से संबंधित सभी जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव द्वारा जारी किए गए आदेश में समय भी निर्धारित कर दिया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करवा दिया गया है। स्पष्ट निर्देश हैं कि इस कार्य में कोताही न बरती जाए। सभी काम समय पर किए जाएं और छात्र से संबंधित कोई भी जानकारी अधूरी न रहे। यदि ऐसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed