फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिले में 321 अमान्य स्कूल चिन्हित, नोटिस जारी

जिले में 321 अमान्य स्कूल चिन्हित, नोटिस जारी

Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में 321 अमान्य स्कूल चिन्हित, नोटिस जारी
जिले में 321 अमान्य स्कूल चिन्हित, नोटिस जारी
विज्ञापन

- स्कूल बंद करने को दिया सात दिन का समय, जुर्माना लगाने की भी चेतावनी
- शासन के आदेश पर हुई सख्त कार्रवाई, अमान्य स्कूल बंद करवाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन के आदेश पर जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई तेज हो गई है। जिले में 321 अमान्य स्कूल चिन्हित कर लिए और उनके संचालकों को बंद कराने का नोटिस जारी कर दिया। बीएसए ने स्कूल बंद करने को सात दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि इसके बाद जुर्माना लगेगा। नोटिस जारी होने से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
हाल ही में शासन ने आदेश जारी किया कि अमान्य स्कूलाें को बंद कर उनमें पढ़ने वाले बच्चों का दाखिला परिषदीय स्कूलों में कराया जाए। शासन का आदेश मिलते ही बीएसए ने सभी एबीएसए को अमान्य स्कूलों को चिन्हित करने के आदेश जारी कर दिए। सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए गए है। नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि अगर सात दिनों में स्कूल बंद नहीं हुए तो 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। शासन के आदेश और नोटिस मिलने पर भी किसी ने मनमानी जारी रखी तो अमान्य स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। बीएसए कार्यालय से जारी किए गए नोटिस मिलने पर अमान्य स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अफसरों का दावा है कि शासन के आदेश पर जिले में एक भी अमान्य स्कूल नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर जिले में 321 अमान्य स्कूलों को चिन्हित कर उनके संचालकों को बंद कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिन में स्कूल बंद नहीं किए तो नियमानुसार जुर्माना और मनमानी करने पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। - अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed