{"_id":"597f5f804f1c1b9c348b4adb","slug":"15015198329-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने कालाआम पर जाम लगाकर रोकी शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने कालाआम पर जाम लगाकर रोकी शहर की रफ्तार
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों ने कालाआम पर जाम लगाकर रोकी शहर की रफ्तार
- करीब 30 मिनट तक लगा जाम, अफसरों से हुई नोंकझोंक
- बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर सरकार की शुद्धिबुद्धि को किया हवन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। समायोजन रद्द होने से खफा शिक्षामित्रों ने सोमवार दोपहर बाद कालाआम चौराहे पर बैठकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे अफसरों के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। दूसरी ओर बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार की शुद्धिबुद्धि को हवन किया।
बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले पिछले छह दिन से लगातार चल रहा है। जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि अगर जल्द ही शासन स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया तो शिक्षामित्र पीछे नहीं हटने वाले। उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महामंत्री सलीम खानन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार आदि ने भी शिक्षामित्रों को संबोंधित करते हुए अपनी लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान सरकार की शुद्धि-बुद्धि को हुए हवन में सभी ने आहुति डाली। इस दौरान वेदमंत्रों का भी जाप किया गया और सभी ने प्रार्थना की कि उन्हें उनका हक मिले। शिक्षामित्रों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद सभी शिक्षामित्र अचानक कालाआम की ओर चल दिए। वहां उन्होंने लगभग 30 मिनट तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलते ही सीओ सिटी और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। शिक्षामित्रों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान अफसरों के साथ उनकी नोंकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे बाद शिक्षामित्र सड़क से खड़े हुए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष निर्दोष भाटी, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, होतेंद्र राजपूत, रुवि देवी, हेमपाल सिंह, शिव कुमार चौधरी और राकेश कुमार आदि शामिल रहे।