फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   559 प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त को मिले 3.91 करोड़

559 प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त को मिले 3.91 करोड़

Mon, 31 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
559 प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त को मिले 3.91 करोड़
559 प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त के मिले 3.91 करोड़
विज्ञापन

- सभी पात्रों को मिलेगी 70 हजार की किस्त
- 2016-17 में मिले 646 के लक्ष्य के अनुरूप बन रहे हैं 559 आवास
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत निर्माणाधीन आवास के पात्रों को दूसरी किस्त के 3.91 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। इससे पहले 40 हजार रुपये की किस्त के रूप में पात्रों को दो करोड़ 23 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है।
प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत वर्ष 2016-17 में 646 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें से 559 आवास का निर्माण जारी है जबकि शेष 93 आवास के लिए पात्रों के चयन की प्रक्रिया जारी है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही इन आवासों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। विगत वर्ष चयनित 559 आवासों के पात्रों को पहली किस्त के रूप में दो करोड़ 23 लाख 60 हजार रुपये का प्रत्येक पात्र को 40 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। दूसरी किस्त के लिए पात्रों को काफी समय से इंतजार था। दूसरी किस्त के लिए 70 हजार रुपये प्रति पात्र के हिसाब से 3 करोड़ 91 लाख 30 हजार रुपये प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं। इस किस्त की राशि प्रशासन की ओर से पात्रों को उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही उनके खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


कोट
प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत पहली किस्त के बाद अब दूसरी किस्त की तीन करोड़ 91 लाख 30 हजार की राशि प्राप्त हो गई है। प्रत्येक पात्र के हिस्से में 70 हजार रुपये आएंगे। जल ही धनराशि को पात्रों के खाते में भेज दी जाएगी। - जसजीत कौर, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed