फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आईटीआई की परीक्षा में व्यवस्थाओं की पहले ही दिन खुली पोल

आईटीआई की परीक्षा में व्यवस्थाओं की पहले ही दिन खुली पोल

Mon, 31 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई की परीक्षा में व्यवस्थाओं की पहले ही दिन खुली पोल
एक घंटा देरी से शुरू हुई आईटीआई परीक्षा
विज्ञापन

- परीक्षार्थियों ने फर्जी प्रवेशपत्र देने का लगाया आरोप, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आईटीआई की परीक्षा सोमवार को एक घंटे की देरी से शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने फर्जी प्रवेशपत्र देने का आरोप लगाकर एक कॉलेज के बाहर हंगामा किया तो जांच में कॉलेज को परमीशन नहीं मिलने का मामला निकला।
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आईटीआई की लिखित परीक्षा शुरू हुई। एसबीएमटी कॉलेज में परीक्षा शुरू हुई तो इसमें खुर्जा स्थित शिवम टेक्नॉलोजी कॉलेज के परीक्षार्थी भी पहुंच गए। मगर, करीब 50 परीक्षार्थियों का नाम लिस्ट में नहीं होने के कारण उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया। इस पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्र डीएम के पास पहुंचे, डीएम ने मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम आदि अफसरों को मौके पर भेजा। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कॉलेज की ओर से रात 9 बजे प्रवेश पत्र दिए गए और जब वह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तो यहां परीक्षा में बैठने से रोक दिया। अफसरों ने एसबीएमटी के प्राचार्य डॉ. सौरभ शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके यहां इन परीक्षार्थियों के नाम नहीं है। इसके बाद शिवम टेक्नालॉजी से संपर्क किया तो समस्या का हल निकला। बताया गया कि आईटीआई से परीक्षा को परमीशन जारी नहीं की गई थी। इसका कारण फीस देरी से जमा होना बताया गया। बाद में परमीशन मिल गई और परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा एक घंटे बाद 8.30 बजे शुरू हुई और परीक्षार्थियों को आधा घंटा अतिरिक्त दिया गया।
विज्ञापन


आईटीआई की लिखित परीक्षा भारत सरकार की ओर से करवाई जाती है। शिवम टेक्नॉलोजी की ओर से फीस समय पर नहीं जमा करवाई थी, जिसके चलते परमीशन नहीं मिली थी। - योगेश कुमार, आईटीआई परीक्षा के नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेशपत्र उपलब्ध करवा दिए थे। आईटीआई की गलती से ही परीक्षा की परमीशन नहीं मिली थी, जिसके चलते यह समस्या बन गई। -बीरपाल सिंह, शिवम टेक्नॉलोजी कॉलेज के प्रबंधक

640 परीक्षार्थियों ने छोड़ी आईटीआई की परीक्षा
बुलंदशहर। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को आईटीआई की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन दो पारियों में संपन्न हुई परीक्षा में करीब 640 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

आईटीआई की परीक्षा को लेकर डीआईओएस की ओर से जिले के 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 550 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गई थी। परीक्षा में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मगर, पहले दिन दो पालियों में हुई परीक्षा में 640 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में फीटर, इलेक्ट्रिकल, बैल्डर और टेक्निकल आदि सभी ट्रेड के परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 10 अगस्त तक जारी रहेगी। आईटीआई परीक्षा के नोडल अधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed