{"_id":"597f5f784f1c1bb3738b4975","slug":"15015198246-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने पर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन काटने पर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्शन काटने पर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन
- स्याना अड्डा स्थित कांशीराम आवास में बिजली अफसरों ने काटे कनेक्शन
- महिलाओं ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर की कनेक्शन जुड़वाने की मांग
बुलंदशहर। कांशीराम आवास के बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में सोमवार को दर्जनों महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने लगातार बिल देने के बाद भी बिजली कनेक्शन काटने का आरोप बिजली अफसरों पर लगाया। डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की। सोमवार को स्याना अड्डा क्षेत्र स्थित कांशीराम आवासों में रहने वाली दर्जनों महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि लगातार बिल जमा करने के बाद भी बिजली अफसरों ने एक माह पूर्व उनके कनेक्शन काट दिए थे। जिसके बाद अफसरों से कई बार मिलकर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक माह से बिना बिजली के लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। इस दौरान डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कटे कनेक्शन जुड़वाने की मांग की। इस मौके पर शकीला, रुकसाना, सुधा गौतम, रेखा, पदम सिंह, दयाचंद आदि मौजूद रहे।