फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बैंक खाता खुलवाना है तो 15 दिन का करना होगा इंतजार

बैंक खाता खुलवाना है तो 15 दिन का करना होगा इंतजार

Mon, 31 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाता खुलवाना है तो 15 दिन का करना होगा इंतजार
बैंक खाता खुलवाना है तो 15 दिन का करना होगा इंतजार
विज्ञापन

- बचत खाता खोलने के लिए जोन ऑफिस से कागजात होंगे वेरीफाई
- चालू खाता खोलने के लिए पूर्व में ही जारी की जा चुकी है प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। अगर आपको बैंक में बचत खाता खुलवाना है तो आपको दस्तावेज जमा करने के बाद 15 दिन का इंतजार करना होगा। नए नियमों के अनुसार अब बैंकों में खाता खोलने के लिए दस्तावेज जमा करने के बाद उन्हें जोन ऑफिस भेजा जाएगा। इसके बाद अनुमति मिलने के बाद ही आपका खाता खोला जाएगा।
अभी तक लोगों को बैंक में सेविंग एकाउंट (बचत खाता) खोलने के लिए बैंक प्रबंधक से संपर्क कर अपने दस्तावेज जमा कर खाता खोला जाता था, लेकिन अब नए नियमों के अनुसार आपको बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज जमा करने के बाद 15 दिनों का इंतजार करना होगा। दरअसल बैंक अफसर अब खाता खोलने के लिए आने वाले आवेदक के दस्तावेजों को अपने जोन ऑफिस जांच के लिए भेजेेंगे। जोन ऑफिस से दस्तावेजों की जांच के बाद अनुमति मिलने पर ही संबंधित बैंक शाखा में आपका खाता खोला जाएगा। पूर्व में यह नियम केवल चालू खाता खोलने के लिए लागू किया गया था, लेकिन अब बैंकों के मुख्यालय से बचत खाता खोलने के लिए भी उक्त नियम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि मुख्यालय से आदेश मिले हैं कि खाता खोलने के लिए पहले जोन दफ्तर में दस्तावेजों की जांच होगी। जिसके चलते अब 15 दिन का समय खाता खोलने में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed