{"_id":"597f5e794f1c1b9c348b4aa5","slug":"15015195686172-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 172 गांव बनेंगे अंत्योदय, होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 172 गांव बनेंगे अंत्योदय, होगा विकास
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 172 गांव बनेंगे अंत्योदय, होगा विकास
- भारत सरकार की मिशन अंत्योदय योजना के तहत गांवों का होगा चयन
- शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने गांव चिन्हित करने को खींचा खाका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में 172 गांव अंत्योदय गांव के लिए चयनित हाेंगे। इन गांवों में भारत सरकार की मिशन अंत्योदय योजना से विकास होगा। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने गांव चिन्हित करने के लिए खाका खींच लिया है।
भारत सरकार ने देश भर में 50 गांवों को मिशन अंत्योदय योजना के तहत अंत्योदय गांव बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना में प्रदेश के 10783 गांवों का चिन्हित किया जाएगा। योजना में जिले को 172 गांवों को अंत्योदय गांव का दर्जा देने का लक्ष्य दिया गया है। शासन के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है कि गांव का चयन डीएम और सीडीओ के माध्यम से होगा। चयनित गांवों को चिन्हित करने के बाद विकसित करने के लिए ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान भी तैयार किया जाएगा। अंत्योदय गांव को चिन्हित करने के लिए शासन का आदेश डीएम और सीडीओ को मिल चुका है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही गांवों का चयन कर लिस्ट शासन को भेज दी जाएगी।
इन गांवों को दी जाएगी प्राथमिकता
शासन के प्रमुख सचिव की ओर से अंत्योदय गांव का चयन करने के लिए जो आदेश जारी किया है। उसमें साफ लिखा है कि अंत्योदय गांव की सूची में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित, सांसद आदर्श गांव, जल संरक्षण करने और अपराध मुक्त गांवों आदि को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
भारत सरकार ने मिशन अंत्योदय योजना के तहत अंत्योदय गांवों में विकास कराने का निर्णय लिया है। जिले में 172 अंत्योदय गांव बनाए जाएंगे। जल्द ही गांवों का चयन कर लिस्ट शासन को भेज दी जाएगी। - जसजीत कौर, सीडीओ