{"_id":"597f5e744f1c1b0a278b4b60","slug":"15015195638-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक अक्तूबर से होगी धान की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक अक्तूबर से होगी धान की सरकारी खरीद
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद
- 25 सितंबर तक क्रय केंद्रों को चालू करने में जुटा प्रशासन
- जिलाधिकारी को करना होगा जिला खरीद अधिकारी नामित
- सरकारी रेट पर दो किस्म के धान खरीदेगा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जनपद में इस बार एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होगी। 25 सितंबर तक इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। विभाग ने धान खरीद का मूल्य भी जारी कर दिया है। विभाग द्वारा इस बार भी पांच क्रय केंद्र खोले जाएंगे। हालांकि अब तक जिला खरीद अधिकारी नामित नहीं हुआ है।
जिला विपणन अधिकारी अवनीश चंद ने बताया कि जिले में पांच केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान खरीदा जाएगा। जिले में दो किस्म के धान की खरीद होगी। इनमें कॉमन (मोटा धान) होगा, जो 1550 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। यह धान पीडीएस में वितरित किया जाता है। वहीं दूसरी किस्म ग्रेड-ए है, जो 1590 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी को खरीद अधिकारी नामित करना होगा। अवनीश चंद ने बताया कि क्रय केंद्रों का निर्धारण, किसानों का पंजीयन, मिलों का पंजीयन, परिवहन दर का निर्धारण, क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं, चावल मिलों से अनुबंध, बाट माप द्वारा सत्यापन, चावल मिलों का संग्रह डिपो से संबंधीकरण, क्रय केंद्र प्रभारियों की कार्यशाला, क्रय केंद्रों का भौतिक क्रियाशील होना बाकी है। 25 सितंबर तक यह सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि धान खरीद का कोई लक्ष्य नहीं बढ़ा है। पिछले साल शासन से 1490 एमटी धान खरीद लक्ष्य मिला था।