{"_id":"596f96ed4f1c1b62258b459c","slug":"15004854291-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से ग्रामीण परेशान
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से ग्रामीण परेशान
ओवरलोडिंग के कारण लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से ग्रामीण काफी परेशान हैं, जबकि विभागीय अधिकारी हैं कि लोगों की सुन ही नहीं रहे। इसके कारण ग्रामीणों को भरपूर मात्रा में बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोग काफी परेशान हैं।
सरकार द्वारा लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के आदेश दिए थे। इससे लोगों को बेहतर व निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ओवरलोडिंग के कारण लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों से ग्रामीणों को बेहतर बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली अफसरों को कई बार ओवरलोडिंग के बारे में शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक अफसरों ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं कराई है।
विज्ञापन
इस बाबत एसई मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि गांवों में क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। अभी कुछ गांवों में कार्य अधूरा है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।