फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आईएचएसडीपी के तहत 310 गरीबों को मिलेंगे सस्ते आशियाने

आईएचएसडीपी के तहत 310 गरीबों को मिलेंगे सस्ते आशियाने

Wed, 19 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
आईएचएसडीपी के तहत 310 गरीबों को मिलेंगे सस्ते आशियाने
आईएचएसडीपी के तहत 310 गरीबों को मिलेंगे सस्ते आशियाने
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड हाउसिंग स्कीम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) के तहत जिले में 310 गरीबों को उनके आशियाने जल्द ही मिलने वाले हैं। उक्त आशियाने केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से बनकर तैयार हो चुके हैं। आशियाने बिजली कनेक्शन मिलते ही वितरित कर दिए जाएंगे।

योजना के तहत खानपुर, बुगरासी व छतारी में सरकार द्वारा कुल 310 आवासों का निर्माण कराया गया है। पात्रों को आवासों के लिए मात्र 15 से 17 हजार रुपये लेकर आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन


केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से गरीबों के लिए आईएचएसडीपी के तहत जिले के तीन क्षेत्रों में 310 फ्लैटों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि उक्त फ्लैटों का निर्माण वर्ष 2008 से चल रहा है, लेकिन अभी तक पात्रों को उनका लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संभव है कि अगले माह के मध्य तक फ्लैटों में शेष बचे कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद पात्रों को फ्लैटों का आवंटन कर दिया जाएगा।

उक्त फ्लैटों की पूर्व में कीमत दो लाख रुपये थी, लेकिन गरीबी को देखते हुए शासन ने दस फीसदी से भी कम कीमत पर पात्रों को फ्लैट देने की योजना बनाई है। योजना के तहत एससी जाति के लोगों को 14.5 हजार तथा अन्य जाति के लोगों को अधिकतम 17 हजार रुपये में उक्त फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।

केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से खानपुर, बुगरासी व छतारी में 310 फ्लैटों का निर्माण कराया गया है। जिसमें खानपुर में 96, बुगरासी में 192 तथा छतारी में 112 फ्लैट एक-एक कमरे वाले बनाए गए हैं। जिनको अगले माह के मध्य तक पात्र लोगों को आवंटित कर दिया जाएगा।


फ्लैटों का निर्माण अंतिम चरण में है। अगले माह के मध्य तक लाभार्थियों को उनके फ्लैट आवंटित कर दिए जाएंगे। फ्लैटों में मात्र बिजली सप्लाई का काम शेष बचा है। - जसजीत कौर, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed